फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohammad shahabuddin bihar gangster former mp tested covid positive in delhi tihar jail

बिहार का बाहुबली व पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमित 

Wed, 21 Apr 2021 03:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 21 Apr 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Mohammad shahabuddin bihar gangster former mp tested covid positive in delhi tihar jail
mohammad shahabuddin

तिहाड़ जेल नंबर दो के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद बाहुबली व राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित हो गया है। मंगलवार को तबियत खराब होने के बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल के डॉक्टर की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक जरूरत पडने पर उसे जेल के अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा जा सकता है। जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित हो गया है।
विज्ञापन


फिलहाल जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जरूरत पडने पर उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। शहाबुद्दीन फिलहाल तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा भुगत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहाबुद्दीन के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने जेल संख्या दो को सेनेटाइज करवाया। जेल के सभी सेल और बैरक को सेनेटाइज किया गया है। जेल संख्या दो में ही अंडरबल्र्ड डॉन छोटा राजन और दिल्ली का गैंगस्टर नीरज बवानिया बंद है। इसके अलावा जेल नंबर दो में ही जेल की कई फैक्टरी है। जेल प्रशासन कोरोना को लेकर काफी चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed