फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi Wave in delhi.

नमो लहर से बिखरने लगा ‘आप’ का कुनबा

Sat, 22 Nov 2014 12:26 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
Modi Wave in delhi.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) माने या न माने लेकिन भाजपा के ब्रांड नरेंद्र मोदी की आंधी में उनका कुनबा बिखरने लगा है। शुक्रवार को ‘आप’ के टिकट पर जीतकर दिल्ली के पूर्व विस अध्यक्ष बने एमएस धीर ने ‘आप’ की झाडू छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एमएस धीर के साथ-साथ टेनिस खिलाड़ी रोहित राजपाल को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई।

प्रभात झा ने कहा कि पार्टी में जो भी आएगा उसका स्वागत है। अभी तो सिलसिला शुरू हुआ है। दल समाज में और समाज दल से जुड़ना चाहता है। सतीश उपाध्याय ने कहा कि अभी कई कतार में हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि ‘आप’ ही नहीं दूसरी पार्टी के नेता भी भाजपा में आना चाहते हैं।

विज्ञापन

पार्टी मौका देगी तो मैं चुनाव लड़ूंगा

Modi Wave in delhi.

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विस अध्यक्ष एसएस धीर ने कहा ‘आप’ में लोकतंत्र नहीं है। वहां दिल्ली के बाहर से आए वॉलंटियर सौंपे गए हैं जो किसी की नहीं सुनते। मैं विस अध्यक्ष था। मेरा भी अपमान करते थे।

इसकी शिकायत अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया से भी की लेकिन कुछ नहीं हुआ। मैं शुरुआत से भाजपा में रहा। महज एक साल पहले ‘आप’ में शामिल हुआ कि यह पार्टी भ्रष्टाचार और महंगाई खत्म करेगी। ऐसा नहीं हुआ। यहां जनता की भलाई के लिए नहीं नेता खुद के लिए काम कर रहे हैं।

मुझे पहला झटका 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने पर लगा। यह जनता के साथ धोखा था। पहली बार मौका मिला तो हॉफ सेंचुरी भी नहीं लगाई। कहीं दूसरी बार मौका मिले तो 29 दिन में न भाग जाएं।

फिर नरेंद्र मोदी का विकास मंत्र विदेशों में भी धूम मचा रहा है। मैंने टिकट ही नहीं मांगा था तो फिर टिकट कटने का मामला ही नहीं बनता। मैं 63 साल का हूं, भाजपा मौका देगी तो जनता की सेवा जरूर करूंगा।
- एमएस धीर, पूर्व विस अध्यक्ष, दिल्ली

कांग्रेस वोट बैंक में सेंध लगाने में जुटी भाजपा

Modi Wave in delhi.

रेहड़ी-पटरी और मछुआरों को कांग्रेस अपना वोट बैंक मानती है। पिछले चुनाव में राहुल गांधी ने इन दोनों श्रेणी को विशेष ध्यान दिए जाने वाली प्राथमिकता सूची में रखा था। भाजपा ने इसमें सेंध लगाने की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रेहड़ी-पटरी दुकानदार और मछुआरों के साथ बैठक की गई।

हॉकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से आयोजित बैठक में शामिल 135 बाजारों के हॉकर्स को प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रकोष्ठ संयोजक अनिल कुमार मित्तल, कमेटी की अध्यक्ष सुषमा शर्मा ने संबोधित करते हुए समस्याओं पर चर्चा की। उपाध्याय ने कहा कि पार्टी मजदूर, कामगार, छोटे दुकानदारों को साथ लेकर सामूहिक विकास पर भरोसा रखती है। भाजपा की सरकार आएगी तो पटरी बाजारों को नियमित बाजार योजना में लाना प्राथमिकता होगी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मछुआरा प्रकोष्ठ की बैठक में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बसे मछुआरा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मछुआरों को सांसद राम चरित निशान व सतीश उपाध्याय ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रकोष्ठ संयोजक महेंद्र कश्यप ने की। उपाध्याय ने मछुआरों का आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार आएगी तो उनके रोजगार की तरफ ध्यान देगी। अभी दिल्ली में यमुना का पानी कम होने की वजह से कोई रोजगार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed