फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi speech on teacher's day.

यहां के छात्र नहीं सुनेंगे मोदी का भाषण!

Thu, 04 Sep 2014 05:07 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
Modi speech on teacher's day.

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाषण शिक्षा विभाग के लिए सिरदर्द बन गया है। दोनों ही बड़ी हस्तियों से छात्रों को रूबरू होने का सपना टूट सकता है। नरेंद्र मोदी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों एजुसेट से बच्चों को संबोधित करेंगे, लेकिन जमीनी हकीकत की वजह से बच्चे महरूम रहेंगे।

विज्ञापन


कई स्कूलों में न तो जेनरेटर है और न ही टीवी। कहीं बैटरी है तो बैकअप नहीं। ऐसे में स्कूल प्रिंसिपलों के लिए ये निर्देश किसी मुसीबत से कम नहीं हैं। निजी स्कूलों में खुद के बूते एजुसेट लगाने को कहा गया है। नहीं तो टीवी के जरिए सुनना होगा।
विज्ञापन


यह है जमीनी हकीकत
शहर में 385 प्राइमरी स्कूल और 61 सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। जिनमें एजुसेट लगी है। इसके अलावा 27 स्कूलों में एसआईटी (सैटेलाइट इंटरएक्टिंग टर्मिनल) लगे हुए है। जिनमें से महज चार ही काम कर रहे हैं। जबकि 88 डीटीएच पूरी तरह खराब है। इसके अलावा करीब 40 फीसदी स्कूलों के एजुसेट के यूपीएस नहीं होने से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी अन्य स्कूलों में एजुसेट बिजली पर निर्भर हैं। यदि बिजली नहीं आई तो वहां पर जेनरेटर या इनवर्टर का कोई प्रबंध नहीं हैं। दो दर्जन से अधिक स्कूलों में एजुसेट का एंटीना ही चोरी हो चुका है। बता दें कि साल 2008 में सरकारी स्कूलों में एजुसेट लगाए गए थे।

एजुसेट नहीं तो टीवी या रेडियो से सुने

Modi speech on teacher's day.

शिक्षा विभाग के आदेशों से प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री का भाषण शिक्षकों को सुनना अनिवार्य है। मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक जहां एजुसेट खराब है, वहां टीवी का प्रबंध करना होगा। इसके लिए एसएमसी के सदस्य अपने घरों से टीवी लाकर रखे।

अगर टीवी का प्रबंध नहीं हो पाया तो टीचर रेडियो के जरिए भाषण को सुनाएंगे। अध्यापक चाहे घर से रेडियो लाएं या फिर किराये पर, यह स्कूल प्रबंधन पर छोड़ा गया है।

स्कूल अध्यापकों की मानें तो विभाग ने तो ऑर्डर जारी कर दिया है लेकिन कोई ऐसा अध्यापक नहीं होगा जो प्रबंध न होने के चलते अपने घर से टीवी व रेडियो लेकर आएगा। दूसरा बिजली जाने के डर से जेनरेटर व दूसरी बैटरी का प्रबंध कर सकेगा।

सुनीता रोहिला, जिला शिक्षा अधिकारी: स्कूलों में लगे एजुसेट की रिपोर्ट मांगी गई। जो एजुसेट खराब है, उसे 04 सितंबर तक ठीक करवाकर रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी। जहां पर एजुसेट का प्रबंध नहीं है वहां रेडियो या टीवी का प्रबंध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed