फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi should think about first daughters: Rakhi

राखी सावंत ने दी पीएम मोदी को नसीहत

Wed, 17 Dec 2014 04:37 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
Modi should think about first daughters: Rakhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत बनाना चाहते हैं, लेकिन स्वच्छता अभियान की बजाय महिला सुरक्षा का मुद्दा ज्यादा जरूरी है। मोदी स्वच्छता अभियान को अधिक तवज्जो दे रहे हैं, जबकि उन्हें देश की बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। यह कहना है बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत का।

विज्ञापन


राखी मंगलवार को दिल्ली गैंगरेप की दूसरी बरसी पर ‘मेरे आंसू’ वीडियो एलबम के माध्यम से  बिटिया को श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम में राखी ने कहा कि मोदी मेरे पिता समान हैं और मैं अपनी टीम सहित उनसे मिलकर बिटिया को इंसाफ दिलाने संग अन्य बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग करूंगी।
विज्ञापन


राखी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार से तो मैं उम्मीद नहीं कर सकती थी, लेकिन भाजपा की बेटी होने के नाते मोदी से करती हूं कि वे महिलाओं की सुरक्षा पर काम करेंगे। मैं इस मुद्दे पर जल्द ही अमित शाह और स्मृति ईरानी से भी मिलूंगी। राखी ने बेटियों को सलाह दी कि अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें आत्मरक्षा के गुण भी सीखने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर स्प्रे, मिर्ची स्प्रे के दाम कम करने चाहिए, ताकि बेटियां अपना बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिटिया की कहानी दिखेगी मेरे आंसू में

Modi should think about first daughters: Rakhi

मेरे आंसू गाने के वीडियो में बस के अंदर से लेकर अस्पताल समेत इंडिया गेट पर जुटी विरोध की आवाज सुनाई व दिखाई देगी। गाने के माध्यम से बिटिया इंसाफ की मांग भी करती नजर आएगी। वीडियो में दोषियों को फांसी की बजाय गोली मारकर इंसाफ करते भी दिखाया गया है।

महिलाएं आज भी अबला : सलमा आगा

बेशक हम चांद पर पहुंच गए हों, लेकिन महिलाओं की हालत आज भी दयनीय है। राजधानी में 16 दिसंबर को चलती बस में गैंगरेप की दर्दनाक घटना ने मुझे पाकिस्तान में भी हिला दिया था। पुरुष प्रधान समाज में आज भी महिलाएं रेप, छेड़छाड़, दहेज हत्या, एसिड अटैक की शिकार होती हैं, जबकि जन्नत तो महिला से है।

यह कहना है पाकिस्तानी गायिका सलमा आगा का। सलमा कहती हैं कि देश की तरक्की महिलाओं की सुरक्षा के बगैर अधुरी है। इसलिए विकास की अन्य योजनाओं को लागू करने के साथ-साथ महिला सुरक्षा को तवज्जो देनी होगी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती हूं कि बिटिया के बहाने और बेटियों को सुरक्षा की आजादी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed