फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi says on election in delhi.

दिल्ली चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी चुप्पी!

Wed, 22 Oct 2014 03:49 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
Modi says on election in delhi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में जोड़तोड़ से सरकार बनाने की बजाय नए सिरे से चुनाव कराने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी या फिर कांग्रेस में टूट कराने की जगह जल्द चुनाव कराना ही अक्लमंदी होगी।

विज्ञापन


उन्होंने यह बात हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों से ठीक पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश पार्टी नेताओं से एक बैठक में कही थी। प्रधानमंत्री के रुख को देखते हुए दिल्ली में एक हफ्ते के अंदर चुनाव कराने को लेकर कदम उठाए जा सकते हैं और दिसंबर माह में चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन


पीएम की मंशा जानने के बाद भाजपा अध्यक्ष शाह ने भी दिल्ली प्रभारी प्रभात झा को चुनाव के लिए तैयार रहने को कह दिया है। साथ ही जोड़तोड़ की सरकार के पक्ष में बोलने वाले दिल्ली प्रदेश भाजपा नेताओं को अब मीडिया में बयानबाजी नहीं करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिए मुख्यमंत्री बनने के संकेत

Modi says on election in delhi.

सूत्रों का कहना है कि भाजपा आलाकमान सबसे ज्यादा वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी की बयानबाजी से नाराज है। मुखी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पार्टी की सरकार बनाने और खुद के मुख्यमंत्री बनने का परोक्ष संकेत दे रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने कहा है कि जोड़तोड़ की सरकार बनाने की खबरों से आम आदमी पार्टी को फायदा हो रहा है।

सरकार बनाने को लेकर भाजपा के कई नेताओं के बयानों से संदेश जा रहा है कि पार्टी यहां चुनाव करवाने से डर रही है और जोड़तोड़ की सरकार बनाकर अपना हित साधना चाहती है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल खुलकर भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा चुके हैं।

सूत्रों का कहना है कि हर्षवर्धन के केंद्रीय राजनीति में आने के बाद इस बार पार्टी अपनी ओर से किसी को भी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करना नहीं चाहती। पार्टी हाईकमान का मानना है कि मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने से गुटबाजी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed