फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi's degree in terms of the order of CIC will respond soon DU

प्रधानमंत्री मोदी के डिग्री मामले में सीआईसी के आदेश का जल्द जवाब देगा डीयू

Tue, 10 May 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
Modi's degree in terms of the order of CIC will respond soon DU
पीएम मोदी - फोटो : pti

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रेजुएशन की डिग्री के संबंध में डीयू केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) को जल्द जवाब देगा। इस मामले को डीयू का आरटीआई सेल देख रहा है। सेल ही सारे रिकॉर्ड को देख रहा है। डीयू कुलपति ने सोमवार को साफ कर दिया कि डीयू को बीते सप्ताह सीआईसी का ऑर्डर प्राप्त हो चुका है।

विज्ञापन


उसके एक-एक शब्द को देखा जाएगा और उसके आधार पर ही जवाब देंगे। आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातक की डिग्री को लेकर सवाल उठा रही है। डीयू कुलपति प्रो. योगेश त्यागी ने कहा कि सीआईसी का आदेश बीते सप्ताह प्राप्त हुआ था। आरटीआई सेल के लोग काफी सक्षम है और उसका गहनता से अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने डिग्री से संबंधित दस्तावेजों को सील किए जाने संबंधी आरोप को भी गलत बताया। स्पष्ट किया कि डीयू एक तय की गई व्यवस्था के तहत कार्य करता है।उसी व्यवस्था के अनुसार ही विषयों पर स्थिति को स्पष्ट किया जाता है। बताया जा रहा है कि सीआईसी की ओर से जो जानकारी मांगी गई है, उसके लिए आरटीआई सेल हर पहलु को देख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई सेल देख रहा मामला

Modi's degree in terms of the order of CIC will respond soon DU
पीएम

संभवत: इस सप्ताह के अंत तक सीआईसी को जवाब दे दिया जाए। डीयू में डिग्री संबंधी जानकारी लेने के लिए आप नेता लगातार कैंपस पहुंच रहे हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से चल रहे नरेंद्र मोदी के डिग्री विवाद में तब एक बड़ा मोड़ आ गया जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अरुण जेटली ने खुद प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में सफाई दी और कहा कि मोदी जी की डिग्री असली है।

भाजपा की इसी सफाई के बाद आम आदमी पार्टी ने जवाबी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अमित शाह और अरुण जेटली के दावे को गलत ठहराते हुए कहा कि पीएम मोदी की डिग्रियां फर्जी हैं।

आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि अमित शाह और अरुण जेटली कोई भगवान नहीं हैं कि जो वो कहें वो जनता मान लेगी। उन्होंने अमित शाह और जेटली समेत मोदी को भी देश से माफी मांगने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed