{"_id":"3deba340a95144dc85c90c3e2b020a80","slug":"modi-s-56-inch-to-22-inch-chest-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी की 56 इंच की छाती को 22 इंच की कर देंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी की 56 इंच की छाती को 22 इंच की कर देंगे’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Apr 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के मंच से मुरादनगर विधायक वहाब चौधरी विवादित बयान देकर चर्चाओं में आ गए। राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बाद अब विधायक वहाब चौधरी ने भी मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री 56 इंच के सीने की बात करते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मोदी जी उत्तर प्रदेश आइए हम आपके सीने का साइज बदल देंगे। बहन मायावती ने जो सिपाही पैदा किए हैं, वो आपके सीने का साइज 56 से 22 इंच कर देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले बसपा से राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप भी मोदी की तुलना शोले फिल्म के गब्बर सिंह से कर चुके हैं। वहाब चौधरी शनिवार को कविनगर रामलीला मैदान में बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन