फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi rally Vs. sonia-rahul gandhi rally

मोदी की रैली के बगल में सोनिया-राहुल की रैली

Wed, 02 Apr 2014 08:04 AM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
Modi rally Vs. sonia-rahul gandhi rally

तीन अप्रैल को नरेंद्र मोदी गौतमबुद्ध नगर जिले की सीमा पर गरजेंगे। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शिप्रा मॉल के पास मैदान में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में वह गाजियाबाद और गौतमबद्ध नगर सीटों के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


वहीं गौतमबुद्ध नगर जिले के भाजपा पदाधिकारियों को मोदी के उनके जिले में न आने का मलाल है, लेकिन जिले की सीमा पर ही सही मोदी की जनसभा को सफल बनाने में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। लक्ष्य है कि जिले से 20 से 25 हजार कार्यकर्ता मोदी की सभा में पहुंचें।
विज्ञापन


नोएडा महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र नागर ने बताया कि नरेंद्र मोदी की जनसभा नोएडा से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में शिप्रा मॉल के पास सुबह 11 बजे होगी। इस सभा में नोएडा से भारी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी की रैली

Modi rally Vs. sonia-rahul gandhi rally

कांग्रेस नरेंद्र मोदी की रैली फेल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। गाजियाबाद में तीन अप्रैल को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली है। वहीं पांच अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली प्रस्तावित है। लेकिन इसमें फेरबदल होने के संकेत मिल रहे हैं।

दरअसल, सोनिया गांधी की रैली के लिए हाईकमान ने स्थानीय कांग्रेस कमेटी को पांच अप्रैल का समय दिया है। लेकिन स्‍थान अभी तय नहीं हो सका है। नोएडा से सटे गाजियाबाद में तीन अप्रैल को नरेंद्र मोदी की रैली है। इसकी काट के लिए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में सोनिया गांधी की रैली में कुछ बदलाव किए जाने की बात चल रही है।

बहुत मुमकिन है नरेंद्र मोदी की रैली प्रभाव करने कम करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष भी तीन, चार या फिर निर्धारित तिथि पांच अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर में रैली करेंगी।

राहुल के रैली की तैयारी

Modi rally Vs. sonia-rahul gandhi rally

मोदी के प्रभाव को कम करने के ‌लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली कराने की भी योजना चल रही है। महानगर अध्यक्ष, कृपाराम शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मोतीलाल वोरा को पत्र लिखा गया था।

इसके बाद सोनिया गांधी की रैली के लिए समय मिल गया है लेकिन स्थान अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन राहुल की रैली के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका था। क्योंकि छह अप्रैल को राहुल गांधी की रैली दिल्ली में होनी है।

ऐसे में राहुल गांधी की रैली होने के चांसेस बढ़ गए हैं। स्थानीय कांग्रेस कमेटी इसके लिए प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ लोकसभा क्षेत्र में राज बब्बर और नगमा जल्द रोड शो करते दिखेंगे। नगमा के कार्यक्रम के लिए पांच अप्रैल का समय निश्चित किया गया है। राज बब्बर के कार्यक्रम का निर्धारण मंगलवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed