{"_id":"d8414c399ebe2226e6352290adf6b434","slug":"modi-on-facebook-become-a-millionaire","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर मोदी बने ‘करोड़पति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर मोदी बने ‘करोड़पति’
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Feb 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी ‘करोड़पति’ बन गए। मंगलवार को फेसबुक पर नरेंद्र मोदी के फैंस की संख्या एक करोड़ से ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस कीर्तिमान के साथ नरेंद्र मोदी एक करोड़ फैंस का आंकड़ा पार करने वाले पहले नेता बन गए हैं। भाजपा इस कीर्तिमान को मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर नरेंद्र मोदी सबसे चर्चित नेता बन गए हैं। फेसबुक पर फैंस की संख्या 1,03,54,233 हो गई है। बीते दो दिनों में मोदी के 3 लाख से ज्यादा फैंस बने हैं। फेसबुक पर भी मोदी के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल और केजरीवाल पीछे छूटे
फेसबुक पर फैंस के मामले में मोदी ने केजरीवाल और राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के फैंस की संख्या 42,27,300 और राहुल गांधी के फैंस की संख्या 3,45,947 है।
मोदी के साथ ‘चाय पर चर्चा’ आज
गाजियाबाद। महानगर के सात टी स्टाल्स पर बुधवार को ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान शाम पांच बजे से आठ बजे तक लोगों से रूबरू होंगे। भाजपा पदाधिकारियों की ओर से तैयारियां पूरी हैं। चर्चा से पहले आधा घंटे मोदी एक साथ देश के दो करोड़ लोगों को लाइव संबोधित करेंगे। दुकानों पर सुबह ही स्क्रीन लगा दी जाएंगी।
यहां होंगे रूबरू
गुड्डू चायवाला, चिरंजीव विहार मार्केट
राहुल चायवाला, जीवन विहार, शास्त्रीनगर
चौधरी चाय और ढाबा, हापुड़ चुंगी
शक्तिखंड-4, डीपीएस स्कूल के पास
सेक्टर-1, पुष्पांजलि अस्पताल, वैशाली
पार्श्वनाथ अपार्टमेंट कार्नर (शिप्रा मॉल)
80जी, न्यायखंड सेकेंड इंदिरापुरम