फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi ministers backs shri shri ravi shankars art of living program

पांच करोड़ के जुर्माने के बाद श्रीश्री को मिली यमुना किनारे आयोजन की अनुमति

Wed, 09 Mar 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
modi ministers backs shri shri ravi shankars art of living program
दिल्ली में विश्व संस्कृति कार्यक्रम

दिल्ली में होने जा रहे आर्ट ऑफ लिविंग के भव्य आयोजन को आखिरकार यमुना किनारे करने की इजाजत मिल गई है। एनजीटी ने कार्यक्रम की अनुमति देने के साथ ही 5 करोड़ रुपए का जु्र्माना लगाया है।

विज्ञापन


इसके अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली प्रद्रूषण कमेटी पर एक लाख और डीडीए पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एनजीटी ने आदेश दिया है कि कार्यक्रम के बाद आयोजकों को आयोजन स्थल की सफाई भी करनी होगी। बताया जा रहा है कि आयोजन को लेकर की गई शिकायत में देरी हुई, जबकि दूसरी ओर तैयारियां चलती रही। इसका फायदा आर्ट ऑफ लिविंग को मिला। ऐसे में अब जुर्माने के साथ इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले आज दिन भर इस कार्यक्रम को लेकर लगातार विवाद होता रहा। जहां एक ओर एनजीटी और कोर्ट सख्त थे वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी सरकार के खिलाफ इस मुद्दे को भुनाने में जुटा था। एनजीटी ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी विभागों को जमकर फटकार लगाई। एंजाइम के इस्तेमाल पर सवाल पूछा गया और यह भी कहा कि क्या कभी अनुमति के बगैर इतना बड़ा आयोजन होते देखा है? चौकाने वाली बात यह है कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग पल्ला झाड़ते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ‌पुलिस ने भी उठाए मंच को लेकर सवाल

modi ministers backs shri shri ravi shankars art of living program
वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल की तैयारी


कार्यक्रम में सेना के इस्तेमाल को लेकर भी खूब घमासान हुआ। विपक्षी दलों ने रक्षा मंत्री पर सेना के दुरुपयोग का आरोप लगाया। बता दें कि सेना ने आयोजन की तैयारियों में सहयोग किया और पैंटून पुल बनाए। सेना के पास कम समय में पैंटून पुल बनाने की क्षमता है। राज्यसभा में सीताराम येचुरी ने सवाल उठाया था कि आखिर एक निजी संस्था के कार्यक्रम में सेना को पुल बनाने के काम में क्यों लगाया गया।

यमुना सुरक्षा की चिंता को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर हमला बोला तो राज्यसभा में ‌सरकार के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इस कार्यक्रम की वकालत की। विपक्ष के सवालों का जवाब का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर नियम कानून के दायरे में हो रहा है। नकवी आगे बोले कि रविशंकर पर्यावरण को लेकर प्रतिबद्ध रहे हैं और उनकी मंशा पर शक करना ठीक नहीं होगा।

राज्यसभा में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी ‌की। सेना के गलत इस्तेमाल को लेकर विपक्ष ने 'आर्मी का गलत इस्तेमाल मत करो, रक्षा करो' का नारा लगाया। इसके बाद अरुण जेटली ने मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि यह मामला एनजीटी के अधीन है और इसलिए इस विषय पर सदन में चर्चा करना उचित नहीं होगा।

दिल्ली में यमुना किनारे हो रहे इस कार्यक्रम पर देश के कई पर्यावरणविदों ने यह कहकर सवाल उठाया था कि इस कार्यक्रम से यमुना में प्रदूषण और बढ़ जाएगा व यमुना नदी इस कार्यक्रम से बुरी तरह प्रभावित होगी।

सेना के इस्तेमाल पर हुई नारेबाजी

modi ministers backs shri shri ravi shankars art of living program
shri shri ravi shankar - फोटो : ani

जबकि दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया था कि आयोजन में पीएम के लिए अलग स्टेज बनाया जा रहा है। हालांकि जब सुनवाई के दौरान बेंच ने दिल्ली सरकार और जल संसाधन मंत्रालय से पूछा कि समारोह के लिए पानी की जरूरतों को कहां से पूरा किया जाएगा और पानी का स्रोत क्या है तो आर्ट ऑफ लिविंग के ओर से पक्ष रखा गया था।

संस्था ने कहा था कि समारोह में 2 लाख लोग आएंगे और किसी भी खास समय लोगों की अधिकतम संख्या 5 लाख हो सकती है।दिल्ली पुलिस ने भी इस कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ‌जो मंच बनाया गया है वह सुरक्षित नहीं है दिल्ली पुलिस ने कहा 1 मार्च को की गई जांच में ये खुलासा किया कि 7 पैंटून पुल बनाए जाने की बात कही जा रही थी लेकिन अभी तक 1 ही बना है और दूसरे पर काम चल रहा है।

सुरक्षा की दृष्टि से भी पूरे इंतजाम नहीं किए गए हैं और सीपीडब्ल्यूडी, डीडीए या दिल्ली पीडब्ल्यूडी से भी कोई सर्टिफिकेट नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed