फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi in tension to take Delhi Election 2015

दिल्ली चुनाव को लेकर टेंशन में नरेंद्र मोदी

Wed, 04 Feb 2015 01:41 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Modi in tension to take Delhi Election 2015

दिल्ली के दंगल में खुद को झोंक देने के बाद भी भाजपा की स्थिति में बदलाव नहीं होने का तनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी दिखने लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) से दिल्ली में मिल रही भाजपा को चुनौती का असर पीएम के संबोधन में मंगलवार को साफ झलका। पीएम ने सियासी दलों के साथ अपरोक्ष रूप से मीडिया पर हमला बोला।

विज्ञापन


पीएम के संबोधन में केजरीवाल के असर और सर्वे के जरिये आ रहे हालातों का दर्द साफ दिखा। काले धन को लेकर केजरीवाल पर हमला बोलने के साथ मोदी ने सियासी दलों के साथ मीडिया हमला बोला। मोदी ने कहा कि बेशर्मी देखिये, आप को बचाने वालों का चरित्र देखिए।
विज्ञापन


मीडिया पर हमले के लिए मोदी ने सरदार पटेल, मोरार जी देशाई और लालबहादुर शास्त्री के राजनीतिक हालातों को अपना औजार बनाया। मोदी ने कहा कि उनके आलोचकों के पास मुद्दे नहीं हैं। वह घिसी पिटी बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया पर कर रहे हैं हमला

Modi in tension to take Delhi Election 2015

मीडिया पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि ऊपरी तबका मेरी कामयाबी पचा नहीं पा रहा है। उनके बारे में झूठ फैलाया जा रहा है, झूठ फैलाना स्वभाविक है। मोदी ने कहा कि इस देश में एक ऐसा वर्ग है जिसे 60 सालों से कुछ लोगों ने पाला-पोसा है। तख्त बदलने से ऐसे लोगो कहीं के नहीं रह गए।

बिना काम किए तमाम लोगों को मौज करने का अवसर मिला था। अब उन्हें दिक्कत हो रही है। उन्हें यह नहीं पच पा रहा है कि अचानक ये (मोदी) कहां से आ गया। अपने आपको विद्वान कहने वालों के बीच मेरे जैसा इंसान चुनकर आ गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री और मोरार जी देसाई को इन लोगों ने स्वीकार नहीं किया। मोदी ने कहा कि  ये वही तबका है जो पटेल को नहीं चाहता था। यही तबका है जिसने लाल बहादुर शास्त्री को नहीं उठने दिया। अंग्रेजी वाले लोगों ने मोरार जी को भी नहीं छोड़ा।

दिल्ली के दंगल में भगवा दल की कमजोर लड़ाई

Modi in tension to take Delhi Election 2015

वैसे दिल्ली के दंगल में भगवा दल की कमजोर लड़ाई के लिए भाजपा के अधिकांश नेता अनौपचारिक चर्चाओं में मीडिया पर ही दोष मढ़ने में जुटे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने भी मंगलवार को अपरोक्ष रूप से ही सही मीड़िया पर हमला बोल कर भाजपा की बढ़ी धड़कनों की ओर इशारा किया है।

दिल्ली की चुनावी सभा में अपने अंदाज में मोदी ने सियासी दलों के साथ मीडिया को भी आड़े हाथ लिया है। दिल्ली के सियासी समीकरण को लेकर मीडिया में चल रहे तमाम सर्वे और आंकलनों से तनाव में आए भाजपा रणनीतिकारों से दबाव हटाने के प्रयास में पीएम मोदी ने अपने आपको पूरी तरह से राजधानी की जंग में झोंक दिया है।

दिल्लीवासियों में भाजपा के लिए विश्वास पैदा करने के प्रयास में मोदी ने कहा कि वे जनता के भरोसे को टुटने नहीं देंगे। पीएम ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में हर पल अग्नी परिक्षा देनी पड़ती है। हम लोग अग्नी परिक्षा देते रहे हैं। जनता का विश्वास जीतते हुए यहां तक पहुंचे हैं। विकास की जिम्मेदारी उन्हें निभानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed