{"_id":"ff969e45f7e5a9006c2806d948eb9e59","slug":"modi-in-surajkund-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस अंतर्राष्ट्रीय मेले में भी हो रही है नमो-नमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस अंतर्राष्ट्रीय मेले में भी हो रही है नमो-नमो
ओम प्रकाश/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 01 Feb 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश्ा भ्ार में चुनावी मौसम है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के मेजबान राज्य हरियाणा में कांग्रेस की सरकार है और मेहमान राज्य गोवा में भाजपा की सरकार।
विज्ञापन
दोनों पार्टियों में राजनीतिक युद्ध जारी है। ऐसे संयोग में भला यहां राजनीतिक चाशनी न घुले, यह कैसे हो सकता है।
मेले में जहां गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की फोटो की भरमार है, वहीं कुछ शिल्पी नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर अपना स्टॉल सजाते हुए यह जताते नजर आए कि यह मेला राजनीति से अछूता नहीं रहने वाला।
विज्ञापन
यही नहीं, उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा का नंबर उसके बाद आता है।
मेला सूत्रों का कहना है कि दोनों प्रदेशों में मेले के मुख्य अतिथि बुलाने को लेकर पहले ही काफी खींचतान हो चुकी है, इसलिए उद्घाटन के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी में से कोई नहीं आ पाया। बताया गया है कि इन दोनों अतिथियों का आना गोवा को मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
इन हालातों में कौन सी बात राजनीतिक मुद्दा बन जाए, कहा नहीं जा सकता, इसलिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा पर्यटन निगम के अधिकारियों को हिदायत दी है कि गोवा वालों की आवभगत में कोई कमी न होने पाए।
मेले के नोडल ऑफिसर राजेश जून का कहना है कि वह लोग गोवा वालों को कोई दिक्कत नहीं होने देंगे। गोवा के लोग हरियाणवी खातिरदारी के कायल होकर जाएंगे।