फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM and PM praised each other.

सीएम-पीएम पढ़ते रहे एक-दूसरे की तारीफों में कसीदे

Mon, 07 Sep 2015 07:39 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 07:39 AM IST
विज्ञापन
CM and PM praised each other.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक-दूसरे की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। मनोहर लाल ने जहां मोदी को विकास पुरुष की संज्ञा दी वहीं मोदी ने मनोहर को सबसे मेहनती राजनेता करार दिया।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने तो ‘मोदी’ नाम की परिभाषा ही गढ़ डाली। मौका था रविवार को सेक्टर-12 में प्रधानमंत्री की जनसभा का।

प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मोदी’ ने हरियाणा को गोद ले रखा है। अपने मंत्रिमंडल में छोटे से राज्य हरियाणा से 7 मंत्रियों को लेना और राज्य सरकार के दस महीने के कार्यकाल में पांच बार हरियाणा की धरती पर आना इसका उदाहरण है।

विज्ञापन


प्रदेश की ढाई करोड़ जनता उनकी आभारी है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1992 के बाद जनता से रूबरू होने के लिए किसी प्रधानमंत्री का फरीदाबाद में पहली बार आगमन हुआ है। उन्होंने सभी जिलों में औद्योगिक विकास समान रूप से करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मोदी’ मतलब मेक ऑफ डेवलपमेंट इंडिया

CM and PM praised each other.

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने अपनी बोली से लोगों को खूब हंसाया। दरअसल उन्हें हिंदी के कई शब्द बोलने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने मोदी को मोडी-मोडी कहकर संबोधन किया।


इसे सुनकर लोगों ने खूब ठहाका लगाया। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर बैठे अन्य राजनेता भी नायडू के भाषण को सुनकर खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। नायडू ने देश के विभिन्न हिस्सों में फैले मेट्रो के जाल और भावी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि मोदी मतलब ‘मेक  ऑफ डेवलपमेंट इंडिया’ बताया।

प्रधानमंत्री की जनसभा में प्रदेश की पूरी सरकार फरीदाबाद में थी, लेकिन उन्हें मोदी के मंच पर जगह नहीं मिली। बल्कि मोदी के मंच से दाहिनी ओर दूसरे मंच पर बैठने की व्यवस्था की गई थी। ऐसा सुरक्षा कारणों के चलते किया गया था। मोदी के साथ विधायक विपुल गोयल, सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ही बैठ पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed