फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi govt not issues grant for rajeev gandhi khel abhiyan

'राजीव गांधी' की वजह से 'मोदी सरकार' ने पैसा रोका

Fri, 08 Aug 2014 06:15 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 06:15 AM IST
विज्ञापन
Modi govt not issues grant for rajeev gandhi khel abhiyan

पायका (पंचायत युवा क्रीडा खेल अभियान) का नाम बदलते ही उस पर ग्रहण छा गया है। पिछली सरकार ने जाते-जाते पायका का नाम बदलकर राजीव गांधी खेल अभियान कर दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद से खेलों के लिए जारी होने वाली राशि अटक गई है। पायका के तहत खेल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती है।

इसमें ग्रामीण क्षेत्र से जुडे़ बच्चे भाग लेते है। इन बच्चों को सरकार की तरफ से पुरस्कार राशि भी वितरित की जाती है। केंद्र सरकार की तरफ से इन खेलों के लिए एक लाख रुपये की राशि दी जाती है। जिसमे पुरस्कार से लेकर खेल आयोजन तक शामिल होता है।

विज्ञापन

तो अब नहीं हो पाएगी ये प्रतियोगिता?

Modi govt not issues grant for rajeev gandhi khel abhiyan

कांग्रेस सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले पायका का नाम बदलने के साथ-साथ खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में भी इजाफा किया था। इसके अलावा खिलाड़ियों के पैसे सीधा उनके अकाउंट में डालने की योजना शुरू की थी।

सरकार बदलते ही इस प्रतियोगिता पर भी ग्रहण लग गया। खेल विभाग के अनुसार हर वर्ष पैसा 30 जुलाई तक जारी हो जाता था। जिससे एक अगस्त से प्रतियोगिता शुरू हो जाती थी।

जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा ने बताया कि चंडीगढ़ मुख्यालय में अधिकारियों को प्रतियोगिता के लिए राशि जारी न होने की जानकारी दे दी गई है। अगर दस अगस्त तक पैसा जारी नहीं हुआ तो प्रतियोगिता का आयोजन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed