फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi announces ex gratia of E-rickshaw driver family beaten to death for opposing public urination

ई-रिक्शा चालक की हत्या पर PM ने जताया दुख, परिवार को देंगे 1 लाख का मुआवजा

Tue, 30 May 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 May 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
 Modi announces ex gratia of E-rickshaw driver family beaten to death for opposing public urination
e rikshaw driver murder

दिल्ली में ई-रिक्शा ड्राइवर रविंद्र कुमार की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है। ई-रिक्शा ड्राइवर ने कुछ युवकों को खुले में पेशाब करने से रोका था। जिसके बाद युवकों ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पीएम ने मृतक के आश्रितों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


वहीं, सोमवार को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने मृतक के परिवार से मुलाकात की। वेंकैया ने निजी तौर पर परिवार को 50 हजार का चेक अंतरिम राहत के रूप में दिया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने भी मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन



उत्तरी दिल्ली में स्वच्छ भारत को बढ़ावा देने वाले आदर्श नागरिक की भूमिका निभाने वाले मृतक ई रिक्शा चालक रविंद्र कुमार के परिजनों से मिलने केंद्रीय मंत्री शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सोमवार को पहुंचे। मृतक ई-रिक्शा चालक रविंद्र कुमार के परिजनों से मुलकात करके सांत्वना देने के बाद नायडू ने मृतक के परिजनों को निजी तौर पर 50,000 रुपये का एक चेक अंतरिम राहत के रूप में दिया। वहीं एमसीडी आयुक्त पीके गुप्ता को निर्देश दिया कि मृतक के किसी परिजन को एमसीडी में नौकरी देने की कार्रवाई करें।     

वेंकैया नायडू ने कहा कि दिल्ली में धीरे-धीरे स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है पर यह बहुत दुखद घटना है कि सुशिक्षित माने जाने वाले छात्रों ने एक व्यक्ति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसने उन्हें सड़क पर पेशाब करने से रोका था। जहां मृतक रविंद्र कुमार ने एक आदर्श नागरिक होने का परिचय दिया वहीं उसके हत्यारे युवकों ने दिल्ली के लोगों में बढ़ती असहनशीलता को दर्शाया।  दिल्ली में बिल्कुल इसी तरह अक्सर हम रोड रेज की घटनाएं देखते हैं और यह सब लोगों में असहनशीलता की कमी का परिणाम है। 

मनीष सिसोदिया ने भी जताया दुख

 Modi announces ex gratia of E-rickshaw driver family beaten to death for opposing public urination
मनीष सिसोदिया - फोटो : SELF

वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मृतक रविंद्र कुमार के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। सिसोदिया ने कहा है कि ये राशि उपराज्यपाल/मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।

रविंद्र की हत्या शनिवार रात को जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास पेशाब करने से रोकने पर कुछ लोगों ने कर दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने इस मामले में मुआवजा घोषित करने से पहले उपराज्यपाल अनिल बैजल से बात भी की है। सिसोदिया ने घटना को दुखद बताया है।  

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली और देश में लोगों में स्वच्छता के प्रति एक नई जागरूकता देखने को मिल रही है। आम लोग अब एक दूसरे को गंदगी फैलाने पर टोकते हैं और देश के इस नये जज्बे को ही रविंद्र ने दर्शाया। उनकी हत्या एक दुखद घटना है पर दिल्ली की स्वच्छता के लिए किया गया उनका यह बलिदान बहुत लम्बे समय तक हम सभी के लिए प्रेरणादायक होगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed