{"_id":"4bcfd0adce0503856bad0d6187807b0f","slug":"modern-school-commotion-woman-unconscious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडर्न स्कूल में हंगामा, महिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माडर्न स्कूल में हंगामा, महिला बेहोश
अमर उजाला, वैशाली
Updated Sun, 12 Apr 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली सेक्टर-1 में स्थित माडर्न स्कूल में अभिभावकों ने शनिवार को फिर हंगामा किया। सुबह आठ बजे से कंपार्टमेंट लगाकर फेल किए गए बच्चों के अभिभावक उत्तर पुस्तिकाएं दिखाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मगर प्रिंसिपल उनसे मिली ही नहीं। इस दौरान एक अभिभावक मंजू बेहोश हो र्गइं। इस पर अभिभावक और भड़क गए। घंटों तक स्कूल में गतिरोध चलता रहा। मगर प्रबंधन ने अभिभावकों को समझाने की कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन
नवीं कक्षा के बच्चों की कंपाटमेंट लगाने पर उत्तर-पुस्तिका दिखाने की मांग कर रहे अभिभावक शनिवार सुबह नौ बजे स्कूल में पहुंच गए। स्कूल में अभिभावकों ने करीब पांच घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन
इस दौरान एक अभिभावक मंजू के बेहोश होने पर भी प्रधानाचार्या उनसे नहीं मिली। इस पर अभिभावक और भड़क गए। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल की प्रिंसिपल न तो अभिभावकों से मिल रही हैं और न ही अभिभावकों को कोई आश्वासन दे रही हैं।
वहीं, फूट-फूट कर रो रही मंजू ने बताया कि कंपार्टमेंट आने के कारण उनका बेटा डिप्रेशन में है। वह पूरी रात छत पर बैठा रहा। अगर वह छत से कूद जाता तो क्या होता।
उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार को भी उत्तर पुस्तिका दिखाने की मांग लेकर स्कूल पहुंचे थे, मगर उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। हालांकि इस पूरे मसले पर बचती रही प्रिंसिपल दोपहर तक स्कूल में डटे रहे अभिभावकों से नहीं मिली।
उधर, प्रिंसिपल का कहना था कि वे सुबह साढ़े आठ बजे से 17 अभिभावकों से मिल चुकी हैं और उन्हें उत्तर पुस्तिकाएं देखने के लिए प्रार्थना पत्र देने की बात कह चुकी हैं। जबकि कुल 21 बच्चे फेल हुए हैं। लेकिन अभिावकों का कहना था कि वे मिल नहीं रही हैं।
नौंवी में फेल कर 10वीं की फीस लेने का आरोप
माडर्न स्कूल में नौंवी में बच्चों को फेल कर कंपार्टमेंट फीस वसूलने का आरोप लगाया। साथ ही कंपार्टमेंट फीस की पर्ची में नवीं के बजाय उन्हें दसवीं का छात्र भी दर्शाया गया।
कुछ अभिभावकों ने बताया कि नवीं में फेल होने वाले कुछ छात्रों की दसवीं में दाखिले की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और स्कूल फीस ले चुका है।