फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Model ITI will be our ITI, first phase work start, renovation work in many phases

मॉडल आईटीआई बनेगा ‘हमारा’ आईटीआई, पहले चरण का काम शुरू, कई चरण में होना है नवीनीकरण का काम

Wed, 13 Mar 2019 03:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Mar 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
Model ITI will be our ITI, first phase work start, renovation work in many phases
ITI Gurugram

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) में छात्राओं को अब उद्योगों की मांग के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा। प्रदेश में आईटीआई को हाईटेक बनाने की योजना के तहत गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने के लिए नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में लैब, मुख्य गेट व फुटपाथ आदि पर काम होगा। वहीं दूसरे चरण में प्रधानाचार्य दफ्तर, दाखिला ब्लॉक आदि पर काम किया जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल केंद्र सरकार की आईटीआई को मॉडल आईटीआई में बदलने की योजना के तहत प्रदेश में आईटीआई को अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत यहां की आईटीआई को मॉडल आईटीआई का दर्जा मिला है। योजना के पहले चरण में प्रदेश से पांच आईटीआई को विकसित करने का काम शुरू किया गया है। इसमें गुरुग्राम का आईटीआई शामिल है। 
विज्ञापन


लैब में मिलेंगी नई सुविधाएं
आईटीआई गुरुग्राम की प्रधानाचार्य गीता आर सिंह ने बताया कि, योजना के तहत संस्थान में पांच से छह लैब तैयार की जाएंगी। इसमें करीब 60 से 70 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। लैब पूरी तरह से अपग्रेड होंगे। योजना के तहत मॉडल आईटीआई में विद्यार्थियों को न सिर्फ बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। बल्कि रोजगार के लिहाज से आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में इन पर होगा कार्य
- मुख्य गेट
- लैब
- बैठक रूम
- बहुउद्देशीय भवन
- फुटपाथ
- आईटीआई लैब
- कंप्यूटर लैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed