फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   model from Ahmadabad looted in delhi by a couple

शूट के बहाने मॉडल को बुलाया दिल्ली, एक होटल में ले गए और...

Mon, 31 Jul 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
model from Ahmadabad looted in delhi by a couple
सांकेतिक चित्र

अहमदाबाद से एक अभिनेत्री व मॉडल को एड शूट का बहाना कर दिल्ली बुलाकर उसके साथ ठगी की गई। पीड़िता ने दंपति पर सम्मोहित कर अकाउंट से 1.06 लाख रुपये, गहने और अन्य सामान ठगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पहाड़गंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपी दंपति की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आयुष्मा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली है।
विज्ञापन


वह शादीशुदा है और पेशे से अभिनेत्री व मॉडल है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पहले उसके फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। एक्सेप्ट करने के बाद राहुल सिंह नाम के युवक ने उसका फोन नंबर लेकर उससे  एक एड फिल्म के लिए फोटो शूट करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे 29 जुलाई को दिल्ली आने के लिए कहा। शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद स्टेशन पर आरोपी और उसकी पत्नी अर्चना से मुलाकात हुई। राहुल ने शाम सात बजे फोटो शूट होने की बात कही। इसके बाद दोनों उसे पहाड़गंज स्थित एक  होटल में ले गए।

model from Ahmadabad looted in delhi by a couple

वह होटल की रूम नंबर 205 में ठहरी, जबकि राहुल बगल वाली रूम में ठहरा। उसके बाद दंपति उससे बातचीत करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने उसे सम्मोहित कर लिया और उससे मोबाइल, एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड ले लिया।

शाम के समय उसने सुरक्षा की बात कहकर आयुष्मा का सारा सामान अपने कमरे में रख लिया। इसके बाद कैब से उसे एरोसिटी स्थित एक होटल में पहुंचकर इंतजार करने के लिए कहा गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब पीड़िता ने राहुल के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन स्वीच ऑफ मिला।

शक होने पर वह होटल पहुंची तो पता चला कि दंपति सारा सामान लेकर जा चुके हैं। कुछ देर बाद पीड़िता के मोबाइल फोन पर मैसज आया, जिसमें उसके अकाउंट से 1.06 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर दंपति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed