{"_id":"68f79ad879f51550080d541f","slug":"mobile-hacked-in-the-name-of-making-a-credit-card-swindled-rs-116-lakh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-109257-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर किया मोबाइल हैक, 1.16 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर किया मोबाइल हैक, 1.16 लाख की ठगी
विज्ञापन
शकरपुर की वारदात, साइबर थाना पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर एक कारोबारी से 1.16 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर पीड़ित का मोबाइल फोन हैक किया और खाते से ऑनलाइन पैसे निकाल लिए।
पीड़ित बिनय कुमार दास (57), निवासी स्कूल ब्लॉक, नेहरू एंक्लेव, शकरपुर ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने एसबीआई प्रतिनिधि बनकर क्रेडिट कार्ड ऑफर किया और एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक हो गया और कुछ समय बाद खाते से 1.16 लाख रुपये गायब मिले।
शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी की रकम जिन खातों में ट्रांसफर हुई, उनकी डिटेल और कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि रकम कई बैंक खातों में घुमाई गई है।