{"_id":"2f1db7547b5497111b70ef6ab4b3c69d","slug":"mobile-company-manager-cheated-rs-30-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी मैनेजर से 30 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कंपनी मैनेजर से 30 हजार रुपये ठगे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Nov 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कंपनी के मोबाइल कंपनी मैनेजर से महंगे लैपटॉप, मोबाइल और टैब देने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ठग लिए। मैनेजर रजत अरोड़ा ने सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मैनेजर ने बताया कि वे साहिबाबाद में रहते हैं, कार से गाजियाबाद आ रहे थे। नए बस अड्डे केपास स्कूटर सवार लोगों ने उन्हें रोका। कहा कि उनका बच्चा बीमार है, उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
मंहगे मोबाइल, लैपटॉप और टैब के एवज में उनसे महज 30 हजार रुपये मांगे। उन्होंने 30 हजार रुपये दे दिए और वह बैग ले लिया, जिसमें तीनों चीजें रखी हुई थीं। कुछ देर बाद उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें पत्थर निकले।
विज्ञापन
तब वे सिहानी गेट कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। सिहानी गेट पुलिस ने बताया कि तहरीर ले ली है। हालांकि मामला नगर कोतवाली का है।