फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile application for traffic celarance and route diversion

अब आपको ट्रैफिक जाम से भी बचाएगा मोबाइल

Fri, 09 May 2014 05:18 PM IST
Updated Fri, 09 May 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
mobile application for traffic celarance and route diversion

अब आप अपने मोबाइल पर दिल्ली के ट्रैफिक का अपडेट लीजिए। जाम से बचने और विकल्पों का चुनाव भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए आपको अपने मोबाइल में सिर्फ ट्रैफिक पुलिस की मोबाइल एप्लीकेशन लोड करना होगा। ये एप्लीकेशन दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को विज्ञान भवन लॉन्च किया।

ट्रैफिक पुलिस के इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए आप पूरी दिल्ली में कहीं भी ट्रैफिक का हाल जान सकते हैं। इसके फीचर भी कमाल के हैं, जो हर मुश्किल में आपकी मदद करेंगे।

विज्ञापन

जाम हो या डायवर्जन, सब चलेगा पता

mobile application for traffic celarance and route diversion

दिल्ली पुलिस आयुक्त भीम सेन बस्सी ने बताया कि दिल्ली में 33 हजार किलोमीटर रोड हैं और 85 लाख गाड़ियां हैं। ऐसे में जनता के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है, ताकि जिंदगी आसान हो सके।

उन्होंने कहा कि मोबाइल एप्लीकेशन से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, बड़े आयोजन आदि के मौके पर मार्ग परिवर्तन, वाहन खराब होने पर लगने वाला जाम और जलभराव आदि के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा मोबाइल एप्लीकेशन पर ऑटो चालकों की भी शिकायत की जा सकती हैं।
 
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक से संभालते हुए अन्य चुनौतियों का सामना कर रही है।

तमाम सुविधाएं जेब में

mobile application for traffic celarance and route diversion

जार्ज प्ले स्टोर से एंड्रायड मोबाइल फोन से इस मोबाइल एप्लीकेशन को लोड कर सकते हैं। ये एप्लीकेशन भविष्य में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ई-सर्विस के रूप में भी काम करेगी।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में सभी लाइट सिग्नल को एक यूनिट कोड नंबर दिया गया है। ये नंबर पोल पर लिखा हुआ होगा। लोग ट्रैफिक सिग्नल खराब होने या फिर परेशानी को लेकर मोबाइल एप्लीकेशन पर डाल सकते हैं।

दिल्ली ट्रैफिक ने अपनी वेबसाइट को भी अपग्रेड की है। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपग्रेड वेबसाइट का उद्घाटन किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट से भी ई-चालान आदि काफी चीजों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन

ये सारी खूबियां हैं इस एप में

mobile application for traffic celarance and route diversion

. ट्रैफिक अलर्ट और मार्ग परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं।
. टीएसआर, टैक्सी और रेडियो कैब को लेकर किराए के बारे में शिकायत की जा सकती है।

. ऑटो व टैक्सी ड्राइवर  के दुर्व्यवहार, ज्यादा किराया व जाने से मना करने आदि की शिकायत की जा सकती है।
. वाहनों को उठाने केबाद ट्रैफिक पुलिस वाहनों को कहां रखती है और ट्रैफिक पुलिस की पिट्स कहां हैं, उनकेबारे में जानकारी ली जा सकती है।

. इमरजेंसी होने पर इमरजेंसी नंबरों पर सीधी कॉल की जा सकती है।
. हर लाइट सिग्नल को एक कोड नंबर दिया गया है। लोग सिग्नल खराब होने, लाइट जाने आदि के बारे में भी शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed