{"_id":"ffa02170d39c8fcade767a2c4fdc945f","slug":"mobile-also-be-able-to-file-a-complaint-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 27 Aug 2014 03:26 AM IST
विज्ञापन
आप नोएडा में कहीं से गुजर रहे हों और अचानक गंदगी दिख जाए तो आप फौरन अपने मोबाइल से प्राधिकरण तक शिकायत भेज सकेंगे। ऑनलाइन सर्विस केबाद प्राधिकरण यह सुविधा भी शुरू करने जा रहा है। दरअसल, 15 अगस्त से प्राधिकरण अपनी 152 सेवाओं को ऑनलाइन कर चुका है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के मुताबिक अब तक करीब ढाई हजार आवेदन ऑनलाइन जमा हो चुके हैं। इनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा, मगर इस योजना में एक समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
सभी के पास कंप्यूटर व इंटरनेट तो है नहीं, इसलिए प्राधिकरण के शिकायती प्रकोष्ठ में अब भी कागज पर लिखकर शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए प्राधिकरण अब मोबाइल पर यह सुविधा देने जा रहा है।
विज्ञापन
ऑनलाइन सर्विस के लिए वेबसाइट www.noidaforcitizens.com पर ऐप डाल दिया जाएगा। इसे मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। उसके बाद जहां भी समस्या दिखे, वहीं से मोबाइल के जरिये शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।