फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mob killed a thief in burari of Delhi

बुराड़ी में चोरी करने घुसे युवक को भीड़ ने पीटकर मार डाला, भागते समय पहली मंजिल से भी गिरा आरोपी

Thu, 12 Jul 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
mob killed a thief in burari of Delhi
फाइल फोटो

देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बुराड़ी में चोरी के आरोपी युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त बीरबल (31) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में चोरी के प्रयास और गैर इरादतन हत्या की दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि वारदात गली नंबर-4, हरित विहार, बुराड़ी में हुई। यहां लैबर क्वाटर्स में रूबि नामक महिला रहती है। रूबि घरों में काम करती है। बृहस्पतिवार शाम को आरोपी बीरबल साथी के साथ चोरी के इरादे से रूबि के क्वाटर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे चोरी करते हुए देख लिया। इस बीच दोनों आरोपी लकड़ी की सीढ़ी से पहली मंजिल पर चढ़ गए। भीड़ के पीछे आने पर दोनों आरोपी पहली मंजिल से छतों पर भागने लगे। दूसरा आरोपी तो फरार हो गया। इधर, बीरबल किसी दूसरे मकान के साथ लगी सीढ़ी से उतरने का प्रयास करते हुए पहली मंजिल से नीचे गिर गया। 

भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई लगाई गई। आरोपी के बेहोश होने पर भीड़ ने उसे छोड़ा। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीसीआर की मदद से युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक, मृतक अपनी पत्नी से अलग भाई के साथ बुराड़ी इलाके में रहता था। फिलहाल वह कुछ नहीं कर रहा था। पुलिस ने चोरी के प्रयास और भीड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं बीरबल के साथ चोरी करने घुसे दूसरे युवक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed