VIDEO: गिड़गिड़ाते रहे विदेशी, पीटती रही पब्लिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम तीन नाइजीरियन युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई की। आरोप है कि एक नाइजीरियन युवक ने लड़की पर फब्तियां कसी थीं। मना करने पर उसके दो अन्य सहयोगियों ने लोगों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब सवा पांच बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन से एक लड़की उतर रही थी। प्लेटफार्म पर मौजूद एक नाइजीरियन युवक ने युवती को देखकर उस पर फब्तियां कसीं। युवती के विरोध करने पर कहासुनी होने लगी। इसके बाद वहां काफी लोग जमा हो गए।
लोग नाइजीरियन युवक को पुलिस चौकी की ओर ले जाने लगे। जिसे देखकर नाइजीरियन युवक के दो अन्य दोस्त लोगों से भिड़ गए और धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद गुस्साए लोगों ने तीनों नाइजीरियन युवकों की जमकर धुनाई कर दी।
इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती समेत सभी लोग वहां से चले गए। पुलिस ने जख्मी युवकों को राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारपीट हुई है। नाइजीरियन युवकों के बयान लिए जा रहे हैं। अभी तक दूसरे पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। इसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.