फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mob beaten up a man tied to a tree on charges of theft in burari

भीड़ ने चोरी के आरोप में पेड़ से बांध युवक को पीटकर मार डाला, मृतक के खांसने पर बोले लोग इसे कोरोना है

Tue, 07 Apr 2020 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Apr 2020 09:46 PM IST
सार

-बुराड़ी में चोरी का आरोप लगाकर वारदात
- परिजन बोले, अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय थाने ले गई पुलिस, हालत बिगड़ने पर सौंपा

विज्ञापन
mob beaten up a man tied to a tree on charges of theft in burari
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार की देर रात चोरी के आरोप में पकड़े गए उमेश कुमार (34) को भीड़ ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। पिटाई के दौरान अधमरा होकर वह खांसने लगा तो किसी ने कोरोना के डर के कारण सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल को अस्पताल के बजाय थाने ले आई। मंगलवार सुबह उमेश की तबीयत बिगड़ी तो पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। वे उमेश को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उधर, पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद भीड़ के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उमेश व उसके साथियों के खिलाफ भी घर में घुसकर चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुराड़ी के वेस्ट कमल विहार गली नंबर-6 में पत्नी नीलम, दो बेटों, मां विमला देवी और एक भाई नागेश के साथ रहने वाला उमेश पेंटिंग का काम करता था। आरोप है कि सोमवार देर रात वह अपने दो साथियों के साथ कमल विहार के ही बुध बाजार स्थित एक मकान में चोरी के इरादे से घुसा। इनको घर में घुसते देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। शोर-शराबे के दौरान उमेश को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि इसके दोनों साथी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि भीड़ ने उमेश को सुनसान जगह ले जाकर एक पेड़ से बांधा और बुरी तरह पीटा। उमेश अधमरा होकर खांसने लगा तो उसे कोरोना होने का संदेह जताकर किसी ने पुलिस को खबर दी। सुबह 4 बजे पुलिस उमेश को बुराड़ी थाने ले गई।


उमेश के मामा सहदेव ने कहा कि सुबह 9 बजे उमेश की तबीयत बिगड़ी तो पुलिस ने उसके परिवार को खबर देकर ले जाने को कहा। परिजन अचेत अवस्था में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं। जांच में पुलिस को पता चला है कि उमेश पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed