{"_id":"07f2e801fc0bec8a9d82edef9dd4c2ba","slug":"mlas-sangeet-som-convoy-stuck-in-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसा विधायक संगीत सोम का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसा विधायक संगीत सोम का काफिला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर 12 बजे गंगास्नान को लेकर एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ जाने से बीजेपी विधायक संगीत सोम का काफिला जाम में फंस गया।
विज्ञापन
इससे उनकी सुरक्षा में लगे कमांडोज की सांस फूल गई। आनन-फानन में उन्होंने सोम की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। संगीत सोम का काफिला जाम से बाहर निकला तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
एसओ मसूरी राजकुमार ने बताया कि गंगास्नान को लेकर जाम लग गया था। संगीत सोम दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रहे थे। डासना में जाम लगा हुआ था। 30 मिनट तक बीजेपी विधायक जाम में फंसे रहे। इस दौरान उनके सुरक्षा गार्ड्स कार को घेरे हुए रहे।