फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mla preparing for assembly elections in haryana

फिर चुनाव, अब शुरू होगी विधायकों की 'अग्निपरीक्षा'

Sat, 12 Apr 2014 08:26 AM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
mla preparing for assembly elections in haryana

लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए भी जंग तेज हो गई है। हकीकत तो यह है कि इस चुनाव में ही विधानसभा के दावेदारों ने अपनी जमीन तैयार कर ली है।

विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा में कई विधायक स्थानीय प्रत्याशियों के लिए काम करना छोड़कर दूसरे क्षेत्रों में व्यस्त रहे। विधायक व उनके समर्थक कहीं प्रचार में दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन


ऐसे लोग विधानसभा के चुनाव में लोकसभा प्रत्याशियों के निशाने पर रहेंगे। तैयारियों की बात की जाए तो विधानसभा में टिकट के लिए ही कई नेताओं ने लोकसभा चुनाव में ही पाला बदल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लिए रिहर्सल था लोकसभा चुनाव

mla preparing for assembly elections in haryana

विधानसभा के लिए ताल ठोंकने को बेताब नेता आम चुनाव को रिहर्सल मानकर चल रहे थे। इसके दो फायदे थे। एक तो वे प्रत्याशी को दिखाना चाह रहे थे कि वे दिल से उसके साथ लगे हैं।

दूसरा, लोकसभा प्रत्याशी के पैसे पर तैयारी खुद की कर रहे थे। अपने जनसंपर्क बढ़ा रहे थे। कई नेताओं ने तो प्रत्याशियों से भरोसा लिया है कि वे टिकट दिलाने में उनकी मदद कर सहयोग का कर्ज उतारेंगे।

इसमें कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष का पद छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में आए धर्मवीर भड़ाना एवं कांग्रेस से ही भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता के बेटे अजय गुप्ता के नाम प्रमुख हैं।

किसी सीट पर कौन दावेदार:

mla preparing for assembly elections in haryana

एनआईटी विधानसभा
यह ऐसी सीट है जहां कांग्रेस के पास मजबूत प्रत्याशी नहीं है। क्योंकि पूर्व मंत्री एसी चौधरी बड़खल सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। समय-समय पर इस सीट पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे के लड़ने की चर्चा चलती रहती है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

मौजूदा विधायक: निर्दलीय शिवचरण लाल शर्मा (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) इनका सरकार को समर्थन है, लेकिन कांग्रेस की टिकट पर लड़ने की संभावना कम। निर्दलीय या फिर भाजपा और बसपा जैसे दल तलाश सकते हैं।

इनेलो: नगेंद्र भड़ाना
भाजपा: गठबंधन रहा तो हजकां को सीट जा सकती है।

यहां भी हैं कई दावेदार

mla preparing for assembly elections in haryana

बड़खल विधानसभा
कांग्रेस: मौजूदा विधायक महेंद्र प्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री), महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, मेयर अशोक अरोड़ा
भाजपा: सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, जगदीश भाटिया एवं गजेंद्र भड़ाना।

बल्लभगढ़ विधानसभा
कांग्रेस: मौजूदा विधायक शारदा राठौर (मुख्य संसदीय सचिव), शारदा राठौर, सतवीर डागर
भाजपा: मूलचंद शर्मा, उद्योगपति नरेंद्र गुप्ता।
इनेलो: राजेंद्र बीसला

तिगांव विधानसभा:
भाजपा: मौजूदा विधायक कृष्णपाल गुर्जर, यदि कृष्णपाल लोकसभा चुनाव जीते तो उत्कर्ष चौधरी, ओमप्रकाश रक्षवाल, अजय बैसला
कांग्रेस: ललित नागर, रूप सिंह नागर

यहां भी मुकाबला होगा जोरदार

mla preparing for assembly elections in haryana
फरीदाबाद विधानसभा:
कांग्रेस: मौजूदा विधायक आनंद कौशिक, सुमित गौड़, लखन सिंगला
भाजपा: प्रवेश मेहता, धनेश अदलखा
इनेलो: आरके चिलाना, विकास चौधरी

पृथला विधानसभा:
कांग्रेस: मौजूदा विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के अलावा इस सीट पर कोई खास दावेदार नहीं है।
बसपा: टेकचंद शर्मा
इनेलो: बलदेव अलावलपुर, शशिबाला तेवतिया और लक्ष्मण तेवतिया
भाजपा-हजकां:  भाजपा से नयनपाल रावत, हजकां राकेश तंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed