{"_id":"5d3f64e78ebc3e6d1e2bde11","slug":"mla-haji-ishraq-khan-presses-legs-of-kanwariyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कांवड़ शिविर में मिली गंगा-जमुनी तहजीब, विधायक हाजी इशराक ने दबाए कांवड़ियों के पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कांवड़ शिविर में मिली गंगा-जमुनी तहजीब, विधायक हाजी इशराक ने दबाए कांवड़ियों के पैर
Tue, 30 Jul 2019 02:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों की सेवा करते विधायक हाजी इशराक खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां गंगा का पूजन करने के बाद उनके जल के साथ कांवड़ यात्राएं अब दिल्ली पहुंचने लगी हैं। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली में अलग अलग जगहों पर खास इंतजाम भी किए हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में सोमवार को पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित कांवड़ शिविर में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। एक ओर सावन का दूसरा सोमवार था और साथ में प्रदोष काल होने के चलते धार्मिक महत्ता और बढ़ गई। ऐसे में सीलमपुर के विधायक हाजी इशराक खान ने कांवड़ लेकर शिविर में पहुंचे कावंड़ियों की खूब सेवा की।
विज्ञापन
शिविर के दौरान खूब भगवान भोले और प्रभु श्रीराम के नारे लगे। इशराक खान ने कावंड़ियों के पैर भी दबाए। इस दौरान मुस्लिम और हिंदू समाज के मौजूद लोगों ने कांवड़ियों की सेवा की। इशराक खान का कहना है कि हिंदू या मुस्लिम सभी के पूर्वज पहले एक ही थे। उन्होंने समाज में भाईचारे की भावना को हमेशा महत्व देने का पक्ष लिया।
विज्ञापन