फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA gets bail after his arrest in assault case

मारपीट मामले में आप विधायक को गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने दी जमानत

Mon, 30 May 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
MLA gets bail after his arrest in assault case
जगदीप सिंह

हरिनगर के प्रताप नगर इलाके में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक निजी कंपनी के कर्मचारी से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हरिनगर के आप विधायक जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आप विधायक से पूछताछ करने के बाद उसे थाने से जमानत दे दी। हरिनगर थाना पुलिस ने विधायक के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मोहित अग्रवाल मकसूदाबाद एक्सटेंशन कालोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह निगम के लिए कूड़ा निस्तारण करने वाली निजी एजेंसी में एरिया आफिसर के पद पर कार्यरत है। गत 21 मई को मोहित ने हरिनगर थाने में शिकायत दर्ज कर विधायक पर मारपीट करने का आरोप लगाया। शिकायत में उसने बताया कि 21 तारीख की दोपहर तीन बजे वह डीटीसी कालोनी हरिनगर में कर्मचारियों के साथ खड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के बाद थाने में दी जमानत

MLA gets bail after his arrest in assault case

इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक जगदीप सिंह दो गाड़ी में कूड़ा(हॉटीकल्चर वेस्ट) लेकर अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। विधायक यह कूड़ा डलाव घर में डालना चाह रहे थे। जब शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो विधायक ने उसके साथ गाली गलौज व हाथापाई की।

साथ ही उसने देख लेने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना के समय विधायक के हाथ में डंडा था और वह शराब के नशे में थे। हरिनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए रविवार शाम छह बजे विधायक को थाने में बुलाया और पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें थाने में ही जमानत दे दी। 

उधर विधायक जगदीप सिंह ने अपने उपर लगे आरोपों को नकार दिया है। उसने बताया कि उनपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। वहीं दक्षिण पश्चिम जिला के संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि मारपीट के मामले में विधायक जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed