फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA Amanat Ullah you rise to difficulties, the girl was assaulted at home to complain

आप विधायक अमानत उल्लाह की बढ़ेंगी मुश्किलें, घर शिकायत करने गई महिला से हुई बदसलूकी

Thu, 21 Jul 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
MLA Amanat Ullah you rise to difficulties, the girl was assaulted at home to complain
अमानत उल्लाह खां

ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानत-उल्लाह खां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके घर शिकायत करने गई सामाजिक कार्यकर्ता से एक युवक द्वारा बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद जामिया नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेशमा (35, बदला हुआ नाम) जसौला, सरिता विहार में रहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने 10 जुलाई को शाम सात बजे इलाके में बिजली न आने की समस्या को लेकर विधायक अमानत उल्लाह खां को फोन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तू नेता बन रही है... बोलकर दी गालियां

MLA Amanat Ullah you rise to difficulties, the girl was assaulted at home to complain
पुलिस - फोटो : Demo Pic

विधायक के जवाब से संतुष्ट न होने पर वह बटला हाउस में रहने वाले विधायक के घर पहुंची। चार-पांच बार खटखटाने के बाद जब गेट नहीं खुला वह वापस लौटने लगी। 
वह चार-पांच कदम चली होगी कि विधायक के घर का दरवाजा खुला और एक 20 से 22 वर्ष का युवक बाहर आया। युवक ने उससे कहा कि तू नेता बन रही है। इसके बाद युवक ने उसे गालियां दीं। 

युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना की उसने 100 नंबर पर कॉल की थी। इसके बाद महिला ने दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत की। 

रेशमा की शिकायत पर जामिया नगर थाने में मंगलवार रात को मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस विधायक के घर मौजूद युवक की पहचान कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा का कहना है कि आरोपी विधायक का करीबी है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed