{"_id":"574987254f1c1b544b690a23","slug":"mla-accused-of-making-inflammatory-speeches-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पूर्व विधायक बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पूर्व विधायक बयान दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 29 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य का बयान लेने फिरोजपुर झिरका पुलिस शनिवार को यमुनानगर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया। पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य ने 24 अप्रैल को फिरोजपुर झिरका के जलेबी चौक पर एक सभा के दौरान जाट आंदोलन को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था।
विज्ञापन
इस मामले में स्थानीय पुलिस ने उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने व व देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। हाईकोर्ट ने उन्हें जांच के लिए पुलिस तफ्तीश में शामिल होने को कहा था।
विज्ञापन
जिस पर उन्होंने फिरोजपुर झिरका पुलिस को सूचना दी कि वह यमुनानगर में हैं। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी दीपक शनिवार की सुबह उनके आवास पर यमुना नगर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। मेवात पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि पुलिस ने रोशन लाल आर्य को जांच में शामिल करने के बाद उनका बयान दर्ज कर लिया है।