फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MJ Akbar may get BJP’s Delhi ticket

पत्रकार के टक्कर में बीजेपी का पत्रकार कैंडिडेट!

Thu, 13 Mar 2014 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Mar 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
MJ Akbar may get BJP’s Delhi ticket

आम आदमी पार्टी को चुनावों में टक्कर देने के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति बनानी और बदलनी शुरू कर दी है। बीजेपी ने इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर को टिकट देने के लिए चुना है। हालांकि यह फैसला अब सीलबंद नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बीजपी से टिकट पाने वालों की लिस्ट में महेश गिरी, सुब्रह्मण्यम स्वामी, वीजेंद्र गुप्ता, वाणी त्रिपाठी और अनिता आर्य जैसे नाम मौजूद हैं।

बीजेपी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एम जे अकबर दिल्ली के उत्तर पूर्वी या फिर नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। एक ओर उत्तर पूर्वी क्षेत्र में अनाधिकृत कॉलोनी और झुग्गी झोपड़ी बहुल इलाका है वहीं नई दिल्ली सीट पढ़े लिखे लोगों का क्षेत्र माना जाता है।
विज्ञापन


एमजे अकबर कई अखबारों के संपादक रह चुके हैं। राजनीति से उनका यह नाता कोई नया नहीं है। इससे पहले 1989 में बिहार के किशनगंज से वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। बाद में 1991 में चुनाव हार गए थे। पहले उनके कांग्रेस से रिश्ते बहुत मजबूत बताए जाते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आधिकारिक प्रवक्ता रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले खबरें आ रही थी कि बीजेपी दिल्ली की सभी सात सीटों से महिला उम्मीदवारों को टिकट दे सकता है। अब तक आम आदमी पार्टी ने ही दिल्ली की सभी सात सीटों से अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। नई दिल्ली से खोजी पत्रकार आशीष खेतान को पार्टी ने टिकट दिया है तो उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से प्रोफेसर आनंद कुमार कैंडिडेट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed