फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miyawaki dense forest plant at the Ghazipur landfill site

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगाया गया मियावाकी सघन वन

Wed, 23 Dec 2020 01:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Dec 2020 01:05 PM IST
सार

  • दो वर्ष में घने जंगल में तब्दील होने का दावा

विज्ञापन
Miyawaki dense forest plant at the Ghazipur landfill site
गाजीपुर बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा मंगलवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर मियावाकी सघन वन लगाया गया। इसे एक संस्था के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है। निगम द्वारा मियावाकी तकनीक द्वारा स्थापित यह वन 2 वर्ष में आत्मनिर्भर होने का दावा है। पूर्वी निगम के मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार खंडेलवाल ने बताया कि मियावाकी एक जापानी वृक्षारोपण तकनीक है जो पर्यावरण विशेषज्ञ अकीरा मियावाकी की देन है। 
विज्ञापन



इसमें शहर के बीच छोटे जंगल विकसित किए जाते हैं। इस विशेष तकनीक के अंतर्गत 40 से भी अधिक प्रकार के पौधे लगाए जाते हैं। इसमें फलदार, फूलदार, टिंबर, औषधीय और झाड़ीदार पौधे शामिल होते हैं। विशेष तकनीक से लगाए गए यह पौधे 10 गुना तेजी से बढ़कर 30 गुना जंगल तैयार करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सितंबर में गाजीपुर लैंडफिल के प्रवेश द्वार पर करीब 450 वर्ग मीटर के क्षेत्र में लगभग 1000 पौधे लगाए गए थे। इसी तकनीक के आधार पर लैंडफिल के अंदर भी 1000 पौधे लगाए जा रहे हैं। यह पौधे लैंडफिल से निकलने कारक और दूषित हवा को साफ कर आसपास के वातावरण को स्वच्छ करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed