{"_id":"4a20ee94d27449e82dbcc692441c8efc","slug":"mixed-land-use-policy-will-affect-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्स लैंड यूज से बिगडे़गी कानून व्यवस्था!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्स लैंड यूज से बिगडे़गी कानून व्यवस्था!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 13 Feb 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में मिक्स लैंडयूज को अनुमति देने के बाद शहर के उद्यमी इसके खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। उद्यमी संगठन नोएडा इंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बोर्ड के प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की।
विज्ञापन
शहर की 24 मीटर सड़क पर गेस्ट हाउस खोलने की अनुमति प्राधिकरण की 181वीं बोर्ड बैठक में दी गई। इसमें आवासीय सेक्टरों में गेस्ट हाउस चलाने की अनुमित मिल गई है और प्रस्ताव को शासन के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये फैसले बदल देंगे यमुना प्रॉपर्टी बाजार का गणित
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने प्रतिनिधिमंडल के साथ एसीईओ पीके अग्रवाल से मुलाकात करके इस प्रस्ताव का विरोध किया। विपिन मल्हन ने बताया कि एसीईओ से मुलाकात के बाद मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को पत्र लिखा गया है।
इसमें तर्क दिया है कि अगर आवासीय सेक्टरों में गेस्ट हाउस खोले जाते हैं तो वहां पर अराजक तत्वों का जमावड़ा हो जाएगा। इससे आए दिन पड़ोसियों में विवाद होगा और कानून व्यवस्था भी खराब होगी। यह प्रस्ताव प्राधिकरण के कुछ चुनिंदा अधिकारियों की देन है, जो सरासर गलत है।
विपिन मल्हन ने बताया कि छह फरवरी को मिक्स लैंडयूज के संबंध में एसीईओ की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें शहर के सभी संगठनों ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद प्राधिकरण ने आवासीय सेक्टरों में गेस्ट हाउस खोलने की अनुमित दी है। अगर यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।