कोर्ट रूम में अनुभव मित्तल का वीडियो बनाने पर केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एब्लेज कंपनी के अनुभव मित्तल की कोर्ट में पेशी के दौरान वीडियो बनाने और सोशल साइट्स पर डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
कोर्ट मुहर्रिर की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस कार्य के लिए कोतवाली पुलिस साइबर एक्सपर्ट टीम की भी मदद लेगी।
एब्लेज कंपनी के एमडी और 37 अरब ठगी के आरोपी अनुभव मित्तल को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।
पेशी के दौरान आरोपी अनुभव की एक वीडियो कोर्ट परिसर में बीते दिनों पेशी के दौरान बनाई गई थी। जिसमें आरोपी यह कह रहा था कि जल्द ही निवेशकों की रकम लौटा देगा। यह वीडियो गुलाब चौरसिया के नाम से सोशल साइट्स और यूट्यूब पर डाला गया था। पुलिस ने गुलाब चौरसिया के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की है।
मोबाइल से अनुभव का वीडियो बनाया था।
हेड मुहर्रिर प्रवीण कुमार ने कोर्ट में वीडियो बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनुभव मित्तल को कोर्ट में पेशी के दौरान वहां लोगों का जमावड़ा भी लग गया था।
आरोप है कि वहां मौजूद चार युवकों में से एक ने मोबाइल से अनुभव का वीडियो बनाया था। यू-ट्यूब और सोशल साइट्स पर पोस्ट इस वीडियो के बाद एसटीएफ को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा था।
अनुभव के समर्थन में कई लोगों ने दिल्ली के जंतर - मंतर पर भी प्रदर्शन शुरू कर दिया था। अब सूरजपुर पुलिस इसका संज्ञान लेकर मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि इस वीडियो को डालने वाले का नाम गुलाब चौरसिया ही है या किसी अन्य ने उसके नाम पर वीडियो डाला था। ऐसे में साइबर एक्सपर्ट टीम इस मामले को खंगालेगी।