{"_id":"5bfada73bdec2241c93701fc","slug":"missing-student-ehtisham-bilal-joined-terrorist-organization-is","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शारदा यूनिवर्सिटी से गायब बिलाल आईएस में शामिल, पकडे़ गए तीन आतंकियों ने पूछताछ में किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा यूनिवर्सिटी से गायब बिलाल आईएस में शामिल, पकडे़ गए तीन आतंकियों ने पूछताछ में किया खुलासा
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
एहतेशाम बिलाल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (यूपी) की शारदा यूनिवर्सिटी में स्थानीय और अफगानी छात्रों के बीच झगड़े के बाद अचानक गायब हुआ छात्र एहतेशाम बिलाल गिरफ्तार किए गए आईएस से जुड़े आतंकियों के ग्रुप में शामिल हो गया है। यह खुलासा तीनों आतंकियों ने पूछताछ में किया है। इस खुलासे के साथ ही बिलाल के आतंकी बनने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
इनके ग्रुप में बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। आईएस से प्रभावित ये आतंकी दिल्ली व यूपी में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं और जल्द ही हथियार लेने यूपी आने वाले थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र एहतेशाम बिलाल इस समय शोपिया में आईएस के आतंकी समूह के अन्य सदस्यों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
एहतेशाम जामिया मिलिया इस्लामिक यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हारिस मुश्ताक खान के संपर्क में था। हारिस ने बताया कि बिलाल इस गिरोह में शामिल है और जम्मू कश्मीर में रह रहा है। पूछताछ में बताया कि बिलाल उससे जम्मू कश्मीर में मिला भी है। हालांकि ज्यादातर वह सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था।
ehtisham bilal
स्पेशल सेल के इस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आतंकी दिल्ली, एनसीआर व यूपी में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे थे। जल्द ही हथियार लेने वाया दिल्ली-यूपी जाने वाले थे। पुलिस ने सितंबर में जामा मजिस्द के पास से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जो मुरादाबाद से हथियारों की खेप लेकर जम्मू-कश्मीर जा रहे थे।
एहतेशाम बिलाल
- फोटो : फाइल
स्पेशल सेल के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएस से जुड़े इस समूह को नजीर डार उर्फ आसिफ ने खड़ा किया था। हालांकि वह सितंबर में श्रीनगर में मारा गया था। इन अतांकियों ने फिलहाल टारगेट किलिंग शुरू कर रखी है और कई लोगों की हत्या कर चुके हैं।