फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Missing of 18 year old boy in noida.

सीनियर एग्जीक्यूटिव का 18 महीने का बेटा लापता

Sun, 28 Sep 2014 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 28 Sep 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
Missing of 18 year old boy in noida.

सेक्टर-57 में आईटी कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव का 18 महीने का बेटा लापता हो गया। परिजनोें ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाना सेक्टर-58 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर निवासी आलोक सिंह परिवार समेत सेक्टर-57 बिशनपुरा गांव में रहते हैं। वह सेक्टर-57 की आईटी कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव हैं।
विज्ञापन


26 सितंबर को वह काम पर गए थे, जबकि घर में उनकी पत्नी प्रियंका थीं। प्रियंका गृहकार्य में लगी थीं। इस दौरान उनका डेढ़ वर्ष का बेटा अभिनव घर के गेट पर खेल रहा था। थोड़ी देर बाद वह जब बाहर आई तो बेटा गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आस-पास ढूंढा और लोगों से भी पूछताछ की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पति को जानकारी के बाद पड़ोसियों की मदद से सभी काफी देर तक बच्चे को तलाशते रहे। नाकामयाबी मिलने के बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल की।


26 सितंबर की शाम थाना सेक्टर-58 में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई। हालांकि, अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed