फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   missing Kashmiri student Syed Basid Hassan came out to give paper to in south Delhi

कश्मीर के छात्र के लापता होने का मामला: बुआ के घर से निकला था पेपर देने, फिर नहीं लौटा

Fri, 28 Dec 2018 04:01 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Dec 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
missing Kashmiri student Syed Basid Hassan came out to give paper to in south Delhi
लापता कश्मीरी छात्र सईद बासिद हसन

लापता कश्मीरी छात्र सईद बासिद हसन 12 दिसंबर को दक्षिणी दिल्ली स्थित बुआ के घर से पेपर देने निकला था। उसने अंतिम पेपर भी नहीं दिया और उसके बाद से कोई सुराग नहीं लगा। नोएडा पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बासिद 6 दिसंबर को सेक्टर-126 स्थित पीजी से सामान लेकर बुआ के घर चला गया था। दिल्ली में बीबीए का पेपर था। 12 दिसंबर को अंतिम पेपर था। 

विज्ञापन


कोतवाली एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि 12 दिसंबर को बासिद की कश्मीर पुलिस में हेडकांस्टेबल पिता से भी बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन दिल्ली के लाजपत नगर की मिली है। उसने अंतिम पेपर भी नहीं दिया। हाल के दिनों में वह दोस्तों से बाहर जाकर घूमने की बात कहता रहता था।
विज्ञापन


पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वह नोएडा के जिस पीजी में रहता था। उसके संचालक को पूरे पैसे देकर सामान लेकर गया था। कॉलेज से पुलिस को जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक बासिद पढ़ाई में कमजोर था। बासिद नोएडा के एशियन बिजनेस स्कूल में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके लापता होने के बाद उसके परिजन दो दिन पहले नोएडा पुलिस से मिले थे। इसके बाद एक्सप्रेस वे पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed