{"_id":"024d9ce82bb84fc9a8736a403b38b113","slug":"missing-girl-is-still-not-found-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की घर से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की घर से गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 07 Nov 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में 15 वर्षीय एक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, थाना सूरजकुंड में 6 नवंबर को सरदाना बस्ती निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी पूनम (बदला नाम) घर से बाहर किसी काम से गई थी, लेकिन लौट कर नहीं आई।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसकी लड़की का किसी व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। लड़की के जाने के बाद पता चला कि घर में रखी नगदी व जेवरात भी गायब हैं। परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी से किसी व्यक्ति ने जबरन नगदी व जेवरात मंगा कर उसका अपहरण कर लिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला कोच में सफर करते 12 लोग धरे
फरीदाबाद पलवल से दिल्ली के बीच चलने वाली शटल गाड़ियों की महिला बोगी में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों को वीरांगना टीम ने पकड़ा और उनका चालान किया। आरपीएफ थाना प्रभारी पीके वर्मा ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली की वीरांगना टीम ने आरपीएफ के साथ मिलकर शटल गाड़ियों की महिला बोगियों में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 12 लोग महिला कोच में सफर करते हुए पकड़े गए। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
दो लोगों के साथ मारपीट की
थाना सारन और सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में दो लोगों के साथ मारपीट व हमले के बाद जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी महिला शाना खातून ने 6 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद आरिफ, असलम, सांतू और राजा ने बृहस्पतिवार को घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
वहीं, 6 नवंबर को गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी दौलत राम ने थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह अपने घर से किसी काम से गया था। इसी बीच गांव के ही निवासी धर्मपाल के तीनों बेटों विक्रम, नरेश व राजबीर ने उसे रोक लिया। इस दौरान सभी ने लाठी, डंडे व सरिया से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।