व्हाट्सऐप ग्रुप का कमालः नोएडा से मिला लापता बच्चा, बस पर सवार शख्स ने पहचाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कल्याणपुरी थाना पुलिस ने व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए लापता छह साल के बच्चे को उसके परिवार वालों से मिलवाया। जांच में पुलिस को पता चला कि बच्चा अकसर इधर-उधर घूमता रहता है।
इसी दौरान घूमते हुए वह नोएडा पहुंच गया। किसी ने बस पर सवार बच्चे को देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। बच्चे के पिता ने 17 जून को कल्याणपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के मां की मौत हो चुकी है और पिता ईस्ट विनोद नगर निवासी शेर सिंह रिक्शा चालक है। बच्चा पिता के साथ ही रहता था। शेर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसका बेटा घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गया है।
जांच के दौरान पुलिस ने बच्चे को फोटो व संदेश को पूर्वी दिल्ली पुलिस व दिल्ली-यूपी पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुप पर डाला। 18 जून को सेक्टर-20 नोएडा थाने से कल्याणपुरी थाने को सूचना मिली कि बच्चा मिल गया है। उसे नोएडा से लाकर उसके पिता के हवाले कर दिया।