{"_id":"6fe5630a2c3de9f9773dc177524ad434","slug":"miss-india-returned-to-city-crown-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज के साथ शहर लौटीं मिस इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज के साथ शहर लौटीं मिस इंडिया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस इंडिया फेमिना का खिताब जीतने वाली अदिति आर्या सोमवार को ताज के साथ अपने गुड़गांव लौट आईं। उनके सिर पर मिस इंडिया का ताज देखने के लिए लोग सुबह से ही पलकें बिछाए हुए थे। सोमवार को अदिति के परिवार, उनके दोस्तों और सहकर्मियों में उत्साह का माहौल था। सेक्टर-50 स्थित निर्वाणा कंट्री की रहने वाली अदिति के स्वागत के लिए सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
आर्या मुंबई से फ्लाइट से सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं। वहां अदिति की मम्मी पूनम आर्या, पिता देवेंद्र समेत उनके दोस्त रिश्तेदार मौजूद थे। मां पूनम आर्या का कहना है एयरपोर्ट पर अदिति का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
मिस इंडिया फेमिना के ताज के साथ हर कोई इस पल को कैमरे में कैद कर रहा था। एयरपोर्ट से निकलकर अदिति सीधे सेक्टर-21 के यूनिटेक इंफ्रास्पेस स्थित अपनी कंपनी पहुंचीं। वहां उनके वरिष्ठ सहकमिर्यों और साथियों ने जोरदार स्वागत किया। दफ्तर में मिस इंडिया के ताज के साथ दोस्त सेल्फी लेने में मशगूल रहे। यहां केक काटकर जश्न मनाया गया। अदिति का कहना है अपने दोस्तों के लिए वह कोई सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
करीब दो घंटे यहां बिताने के बाद अदिति दिल्ली स्थित एनजीओ प्रोत्साहन के लिए रवाना हो गईं। अदिति की प्रवक्ता ने बताया कि वहां उन्होंने बच्चों के साथ समय गुजारा और उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शाम में निर्वाणा कंट्री स्थित आरडब्ल्यूए ने अदिति का स्वागत किया। अदिति के पड़ोसी कैप्टन राजेश का कहना है कि पता ही नहीं था कि एक दिन अदिति शहर का नाम रोशन करेगी। पढ़ाई और अपने काम पर फोकस करने वाली अदिति ने अपने परिवार के साथ सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अब लोग कहते हैं कि वहीं निर्वाणा कंट्री, जहां अदिति रहती हैं।