फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   misdeed with Widow under pressure of marriage 

विधवा महिला से दुष्कर्म, एयरफोर्स में कार्यरत है पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार 

Sat, 07 Sep 2019 06:43 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 07 Sep 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
misdeed with Widow under pressure of marriage 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

पालम इलाके में एयरफोर्स में कार्यरत एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसपर शादी करने का दवाब बना रहा था और उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने बताया कि आरोपी की पहचान सोमप्रकाश के रूप में हुई है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। 38 वर्षीय पीड़िता भी मूलत: बुलंदशहर की रहने वाली है और दिल्ली के मंगलापुरी इलाके में रहती है। उसके पति का देहांत हो चुका है। महिला एयरफोर्स में कार्यरत है।
विज्ञापन


गत 3 सितंबर को महिला ने पालम थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि बुलंदशहर में बीएड की पढ़ाई करने के दौरान उसकी मुलाकात सोमप्रकाश से हुई थी। उसके बाद वह दिल्ली आ गई। सोमप्रकाश दिल्ली आकर उससे मिलने की कोशिश करने लगा। वह उसपर शादी करने का दवाब डालने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन आरोपी ने उसे डरा धमकाकर अपने साथ एक होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed