फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   misdeed with three year old girl by boy in Delhi Punjabi Bagh area

तीन साल की मासूम से दुष्कर्म: दरिंदे का कबूलनामा- उस दिन शराब पी रखी थी, अश्लील फिल्म देखने के बाद घर से निकला...

Sat, 12 Mar 2022 08:08 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 08:08 PM IST
सार

दिल्ली में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
misdeed with three year old girl by boy in Delhi Punjabi Bagh area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी बाग इलाके में पड़ोसी युवक ने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे एक झुग्गी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन


परिजन बच्ची की तलाश करते हुए झुग्गी में पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। छानबीन करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी शादीशुदा है और गांव में रहती है पत्नी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 21 वर्षीय आरोपी मूलत: बिहार का रहने वाला है। वह दिल्ली में मजदूरी करता है। वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी गांव में रहती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है। शुक्रवार को पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म होन की सूचना मिली। पुलिस बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसका मेडिकल कराया गया। 

पोक्सो के तहत मामला दर्ज
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला एक युवक गायब है। वह नशे का आदी है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

वारदात वाले दिन भी उसने शराब पी रखी थी

उसने बताया कि वह रोज शराब पीता है। वारदात वाले दिन भी उसने शराब पी रखी थी। मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने के बाद वह घर से बाहर निकला। उसे बच्ची अकेली खेलती हुई दिखाई दी। वह बच्ची को एक झुग्गी में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed