फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants vandalized bikes and cars in delhi

मंगोलपुरी में बदमाशों का तांडव: चाकू और डंडे लेकर जमकर किया बवाल, वाहनों में की तोड़फोड़

Thu, 14 Apr 2022 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Apr 2022 12:03 PM IST
सार

दिल्ली के मंगोलपुरी वाई-ब्लॉक में रात में 15 से 20 बाइकों पर सवार होकर शरारती लड़के वहां पहुंचे और हुड़दंग करने लगे। लड़कों ने पत्थर उठाकर गाड़ियां तोड़ना शुरू कर दिया। सड़क पर शराब की बोतले फोड़ने लगे। बवाल के दौरान लोग बुरी तरह डर गए और उन्होंने खुद को घरों में कैद कर लिया। 

विज्ञापन
Miscreants vandalized bikes and cars in delhi
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में स्थानीय लोग दबंग लड़कों की टोलियों से खासे परेशान हैं। अक्सर लड़कों का झुंड इलाके में निकलकर खूब हुड़दंग करता है। मंगलवार रात भी ऐसा ही हुआ। कई बाइकों पर सवार लड़कों ने मंगोलपुरी के वाई-ब्लॉक में जमकर बवाल काटा। हाथों में डंडे, चाकू और शराब की बोतले लिए लड़कों ने गलियों में खड़ी दर्जनभर से अधिक बाइकों व एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि हंगामे और हुड़दंग के दौरान इन लोगों ने वहां से गुजर रही एक नाबालिग लड़की को घसीटा और उसके साथ बदसलूकी की। बाद में आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस बल वहां पहुंचा। देर रात चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने पहचान कर सात को दबोच लिया। इनमें पांच नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पुलिस नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वारदात मंगलवार रात करीब 9.00 बजे मंगोलपुरी वाई-ब्लॉक में हुई। यहां अचानक करीब 15 से 20 बाइकों पर सवार होकर शरारती लड़के वहां पहुंचे और हुड़दंग करने लगे। इन लोगों ने पत्थर उठाकर गाड़ियां तोड़ना शुरू कर दिया। सड़क पर शराब की बोतले फोड़ने लगे। बवाल के दौरान लोग बुरी तरह डर गए और उन्होंने खुद को घरों में कैद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बवाल करने के बाद आरोपी शोर मचाते हुए वहां से निकल गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि इन लोगों के हाथ में बड़े-बड़े चाकू थे। यह लोग तोड़फोड़ और हंगामा कर रहे थे। अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए यह सब किया जा रहा था। स्थानीय नागरिक सुनील ने बताया कि मंगोलपुरी में इस तरह की वारदात अब आम है। कुछ दिनों पूर्व इसी तरह लड़कों ने ई-ब्लॉक में हुड़दंग किया था। उस समय भी पुलिस ने कोई खास कार्रवाई नहीं की थी।

नौजवान लड़के अपना वर्चस्व बढ़ाने और लोगों में डर बिठाने के लिए यह सब करते हैं। वहीं मामले में बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि मंगोलपुरी वाई-ब्लॉक में झगड़े और मारपीट की दो कॉल मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो कोई घायल नहीं मिला। कुछ बाइक सड़क पर गिरी हुई थीं। 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर सात को दबोचा गया। इनमें पांच नाबालिग लड़के शामिल हैं। बाकी दो की पहचान आरिफ और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस को इनके पास से कोई चाकू बरामद नहीं हुआ है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। सभी के खिलाफ शांति भंग करने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed