फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants took away jewellery of woman by giving fake money in faridabad

नोटों की गड्डी का झांसा देकर थमा दिए कागज की रद्दी, उतरवाए महिला के जेवर

Wed, 27 Nov 2019 06:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Nov 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
miscreants took away jewellery of woman by giving fake money in faridabad
पीड़िता महिला - फोटो : अमर उजाला

एनआईटी थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को ठगों ने नोटों की गड्डी का झांसा देकर कागज की रद्दी उसके थैले में डाल दी और कान के कुंडल उतरवाकर फरार हो गए। ठगों के फरार होने के बाद महिला को होश आया। उसने तुरंत बीके अस्पताल पुलिस चौकी से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मौका का मुआयना करने के बाद पीड़िता को कोतवाली में शिकायत देने के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला सोमवती पत्नी आसाराम ने बताया कि उनकी बेटी पिंकी के पैर में कुछ दिन पूर्व फ्रेक्चर हो गया था। उसके इलाज के पैसे नहीं थे। वह बुधवार को बीके सिविल अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रही थी। 
विज्ञापन


ऑटो से बीके चौक पर उतर कर वह अस्पताल की तरफ जा रही थी। तभी एक महिला व एक युवक ने उसे रोका पर वह नहीं रुकी। आरोप है कि महिला ने पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। युवक ने उठा कर सड़क के किनारे बैठाया व कान से कुंडल उतार लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी महिला के थैले में रद्दी की गड्डी डाल कर फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला ने देखा तो उसके कान के कुंडल गायब थे। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कोतवाली में मामला दर्ज कराने के लिए भेज दिया। यहां महिला की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed