{"_id":"65b8409c859bcde85a0cba45","slug":"miscreants-stabbed-the-young-man-with-knives-when-he-protested-against-the-looting-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Tue, 30 Jan 2024 05:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र पार्क इलाके में मोबाइल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने मंडी में काम करने वाले एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान लक्की पार्क, जहांगीरपुरी निवासी शिवम (22) के रूप में हुई है। बुरी तरह से घायल शिवम को उसकी मां ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़ित के बयान पर लूटपाट का प्रयास मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिवम ने बताया कि रविवार देर रात 12 बजे काम खत्म करने के बाद अपने घर जा रहा था। जहांगीरपुरी लाल बत्ती के पास गली से तीन युवक निकलकर पास आए और मोबाइल फोन छीनने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। शोर मचाने पर तीनों गली में भाग गए। घायल होने के बावजूद वह किसी तरह से अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर मां ने पड़ोसी राहुल की मदद से उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिवम से पूछताछ करने के बाद मौका मुआयना किया और लूटपाट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन