{"_id":"6a2d5ab3fc686e022c00ba1f","slug":"miscreants-robbed-a-class-12-student-by-holding-a-weapon-to-his-throat-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-140715-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गले पर हथियार रखकर बारहवीं के छात्र को बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गले पर हथियार रखकर बारहवीं के छात्र को बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन
-समयपुर बादली इलाके की घटना, घटना के समय छात्र लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रहा था
-पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में 12वीं कक्षा के छात्र के साथ लूट का मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने छात्र के गले पर धारदार हथियार लगाकर उसकी चेन लूट ली। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित 17 साल का श्याम सुंदर कुमार अपने परिवार के साथ बादली गांव में रहता है। परिवार में पिता नगीना चौधरी और मां के अलावा अन्य सदस्य है। वह 12वीं कक्षा का छात्र है।
समयपुर बादली थाने में दर्ज प्राथमिकी में श्याम सुंदर ने बताया कि 11 जून की शाम निर्वाण लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के बाद वह अपने घर जा रहा था। पंजाबी मंदिर के पास 20 से 22 साल के दो युवकों ने उसे रोका। एक युवक ने गले में धारदार हथियार लगाकर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे युवक ने गले में पहनी ओम लॉकेट वाली चेन को जबरदस्ती छीन लिया। चेन का वजन करीब 4.5 तोला था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पीछे वाली गली में भाग गए। वारदात से वह घबरा गया और फोन कर पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद वह घर चला गया और पिता के साथ थाने आकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित छात्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे और आरोपियों के हुलिए के अनुसार से उनकी पहचान करने में जुटी है।