फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants punched constable and broke 2 teeth in delhi

बेटे को पकड़ने से नाराज था बदमाश, मुक्का मार तोड़ दिए हवलदार के 2 दांत

Sat, 30 Jun 2018 09:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
miscreants punched constable and broke 2 teeth in delhi
good work by delhi police

सदर बाजार इलाके में एक घोषित बदमाश ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ हवलदार के साथ मारपीट की और उसके मुंह मुक्का मारकर दो दांत तोड़ दिये। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। हवलदार को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार गिरीधारी (42) सदर बाजार थाने में बतौर हवलदार कार्यरत है। गत 28 जून की रात सिंघारा चौक पर कबीर जन्मोत्सव के जुलूस निकाले जा रहे थे। गरिधारी वहीं तैनात था। जुलूस में तैनात कुछ युवक आपस में झगड़ा करने लगे। एक युवक तीन युवकों पर हमला कर रहा था। यह देखकर गिरीधारी ने उस युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन

  
इसी दौरान नबी करीम थाने का घोषित बदमाश मनोहर कुछ लोगों को साथ गिरीधारी के पास पहुंचा और पकड़े गये युवक को अपना बेटा बताकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मनोहर ने अपने सिर से गिरीधारी के मुंह मारना शुरू कर दिया। टक्कर लगने से गिरीधारी के सामने वाले दो दांत टूट गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मनोहर का बेटा ने गिरीधारी की वर्दी फाड़ दी। मनोहर अपने बेटे को छुड़ाकर वहां से फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद मौके से गिरीधारी का एक ही दांत मिला। सिपाही गिरीधारी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका एक दांत लगा दिया। हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने घोषित बदमाश और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed