फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants opened fire on traffic police personnel

Delhi: सोने की चेन झपट कर भाग रहे बदमाशों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर की फायरिंग, सीमापुरी इलाके में हुई घटना

Tue, 13 May 2025 12:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 May 2025 12:07 AM IST
सार

वारदात सोमवार शाम की है पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्टल और झपटी हुई सोने की चेन बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों में नंदनगरी निवासी इमरान और गाजियाबाद निवासी वारिश हैं।

विज्ञापन
Miscreants opened fire on traffic police personnel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनापार के सीमापुरी इलाके में एक युवक के गले से सोने की चेन झपटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों ने बहादुरी का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। वारदात सोमवार शाम की है पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्टल और झपटी हुई सोने की चेन बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों में नंदनगरी निवासी इमरान और गाजियाबाद निवासी वारिश हैं।

विज्ञापन


शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि देर शाम सीमापुरी मे दो पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि दो स्नैचर पकड़ रखे हैं, उनके पास पिस्टल भी है, दोनों ने सीमापुरी में राहुल नामक व्यक्ति से सोने की चेन छीन ली। इस बीच जब बदमाश चिंतामणि चौक के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां ट्रैफिक स्टाफ ट्रैफिक चालान जारी कर रहा था।
विज्ञापन


ट्रैफिक स्टाफ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों एक राउंड फायरिंग की। हालांकि, गोली किसी को भी नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों को आसपास जमा लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed