{"_id":"6a34a44b7f7ec75e8103481e","slug":"miscreants-opened-fire-at-a-house-in-delhi-s-shahabad-dairy-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी हत्याकांड: कोर्ट में गवाही से पहले पीड़ित परिवार पर हमला, शाहाबाद डेरी में घर पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनी हत्याकांड: कोर्ट में गवाही से पहले पीड़ित परिवार पर हमला, शाहाबाद डेरी में घर पर फायरिंग
Fri, 19 Jun 2026 07:37 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शाहाबाद डेरी इलाके के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर पर दो राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला दो साल पहले हुए सनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार को निशाना बनाकर किया गया था। इस घटना ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शाम को कुछ अज्ञात हमलावर घटनास्थल पर पहुंचे और सनी के घर पर गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन